बिहार विधानसभा चुनाव 2025 एग्जिट पोल: एनडीए को बहुमत, महागठबंधन पिछड़ता दिखा
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के एग्जिट पोल में एनडीए को भारी बढ़त और महागठबंधन को झटका लगा है। पीपुल्स प्लस, Matrize और Chanakya Strategies के सर्वे में एनडीए को 130 से 167 सीटें तक मिलने की संभावना जताई गई है। जन सुराज और अन्य दलों को सीमित सीटें मिल सकती हैं। जानिए किस एजेंसी ने क्या कहा।
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के मतदान खत्म होते ही एग्जिट पोल्स के आंकड़े सामने आने लगे हैं। तीन प्रमुख सर्वे एजेंसियों—पीपुल्स प्लस (Peoples Plus), मैट्रिज़ (Matrize) और चाणक्य स्ट्रैटेजीज़ (Chanakya Strategies)—ने अपने अनुमान जारी किए हैं। सभी रिपोर्टों में एक बात समान दिख रही है—एनडीए (NDA) को बहुमत से अधिक सीटें मिलने की संभावना जताई जा रही है, जबकि महागठबंधन (MGB) पिछड़ता नजर आ रहा है।
पीपुल्स प्लस का सर्वे: एनडीए को स्पष्ट बढ़त
पीपुल्स प्लस के एग्जिट पोल के अनुसार, एनडीए को 133 से 159 सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं महागठबंधन को 75 से 101 सीटें मिलने का दावा किया गया है। जन सुराज को इस सर्वे में 0 से 5 सीटें, जबकि अन्य दलों को 2 से 8 सीटें मिलने की संभावना जताई गई है। इसका मतलब है कि पीपुल्स प्लस के मुताबिक एनडीए बहुमत का जादुई आंकड़ा (122 सीट) पार कर सकती है।
Matrize Exit Poll: एनडीए को 48% वोट शेयर
एजेंसी Matrize के सर्वे में एनडीए को 48% वोट शेयर मिलने की संभावना है, जो उसे 147 से 167 सीटें तक दिला सकता है। महागठबंधन को 37% वोट मिलने का अनुमान है, जिससे उसे 70 से 90 सीटें मिल सकती हैं। जन सुराज को 5% वोट शेयर के साथ 0 से 2 सीटें, एआईएमआईएम (AIMIM) को 1% वोट और 2 से 3 सीटें,
जबकि अन्य दलों को 9% वोट और 0 से 5 सीटें मिलने का अनुमान है। इस सर्वे में भी एनडीए को भारी बढ़त मिलती दिख रही है।
Chanakya Strategies का अनुमान: टक्कर लेकिन बढ़त एनडीए की
CHANAKYA STRATEGIES के अनुसार, एनडीए को मिल सकती हैं 130 से 138 सीटें, महागठबंधन को 100 से 108 सीटें, जबकि अन्य दलों को 3 से 5 सीटें मिलने की संभावना है। इस सर्वे के अनुसार मुकाबला भले ही नजदीकी हो, परंतु सत्ता की चाबी एनडीए के हाथ में ही दिख रही है।
फिर नीतीश-मोदी की वापसी संभव?
लगातार तीनों सर्वे एजेंसियों के अनुमानों से यह संकेत मिल रहा है कि बिहार में एनडीए गठबंधन (भाजपा + जदयू) एक बार फिर सत्ता में लौट सकता है। हालांकि, अंतिम फैसला 14 नवम्बर को आने वाले इलेक्शन रिजल्ट्स ही तय करेंगे।


आँखें न्यूज़ 24 




