तेज प्रताप यादव ने खोला नया सियासी मोर्चा, VVIP पार्टी से गठबंधन का ऐलान; तेजस्वी को दिया ‘आशीर्वाद’

तेज प्रताप यादव ने प्रदीप निषाद की VVIP पार्टी के साथ नया राजनीतिक गठबंधन किया। महुआ सीट से निर्दलीय लड़ने का किया ऐलान। तेजस्वी को दी शुभकामनाएं।

तेज प्रताप यादव ने खोला नया सियासी मोर्चा, VVIP पार्टी से गठबंधन का ऐलान; तेजस्वी को दिया ‘आशीर्वाद’
Tej Pratap Yadav

बिहार की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। राष्ट्रीय जनता दल (RJD) सुप्रीमो लालू यादव के बड़े बेटे और हसनपुर से विधायक तेज प्रताप यादव ने मंगलवार को पटना में एक अहम प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपनी राजनीतिक नई दिशा का ऐलान कर दिया। तेज प्रताप ने VVIP (Vishwanath Vikas Insaan Party) के प्रमुख प्रदीप निषाद के साथ नए गठबंधन की घोषणा की है।

तेज प्रताप ने प्रेस से बातचीत में पूर्व में महुआ विधानसभा क्षेत्र में किए गए कार्यों का हवाला देते हुए कहा कि वे एक बार फिर स्वतंत्र रूप से (Independently) मैदान में उतरेंगे, और उन्हें VVIP सहित अन्य दलों का समर्थन प्राप्त है।

उन्होंने RJD और कांग्रेस को भी गठबंधन में शामिल होने का खुला निमंत्रण दिया और कहा कि जो मज़ाक उड़ाएंगे, वे हवा में उड़ जाएंगे। तेज प्रताप ने अपने छोटे भाई तेजस्वी यादव को ‘आशीर्वाद’ देते हुए यह भी साफ किया कि वे किसी के खिलाफ नहीं हैं।

तेज प्रताप के प्रमुख बयान:
-VIP वाला जो बहरूपिया घूम रहा है, असली VVIP हमारे साथ है – प्रदीप निषाद।
- गांवों में बाढ़ से तबाही देखी, वहां निषाद समाज की बड़ी संख्या है।
- हम निर्दलीय लड़ेंगे, टीम तेज प्रताप के साथ VVIP और अन्य का समर्थन है।
- तेजस्वी यादव महुआ से चुनाव नहीं लड़ेंगे, ‘अगर मगर’ मत कीजिए, मगर पानी में तैरता है।
- मैं किसी पर टिप्पणी नहीं करूंगा, मैदान में जाकर ही असली ताकत का अंदाजा होगा।