‘तेजस्वी सीएम बने तो बिहार छोड़ दूंगा’ पप्पू यादव का बड़ा सियासी ऐलान, बोले- अगला 40 साल OBC-EBC का राज रहेगा

बिहार संवाद कार्यक्रम में पप्पू यादव ने तेजस्वी यादव पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा कि अगर वे मुख्यमंत्री बने तो वे राज्य छोड़ देंगे। साथ ही दावा किया कि बिहार की सत्ता आने वाले 40 साल तक SC, EBC, OBC और अल्पसंख्यक समाज के पास ही रहेगी।

‘तेजस्वी सीएम बने तो बिहार छोड़ दूंगा’ पप्पू यादव का बड़ा सियासी ऐलान, बोले- अगला 40 साल OBC-EBC का राज रहेगा
Pappu Yadav

बिहार की सियासत एक बार फिर गर्मा गई है। न्यूज18 इंडिया के कार्यक्रम में पहुंचे जन अधिकार पार्टी (JAP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव ने विपक्ष, सत्ता पक्ष और सामाजिक समीकरणों को लेकर खुलकर अपनी बात रखी।

कार्यक्रम के दौरान पप्पू यादव ने चौंकाने वाला बयान देते हुए कहा, अगर तेजस्वी यादव बिहार के मुख्यमंत्री बनते हैं, तो मैं बिहार छोड़ दूंगा। या तो वो मुझे मरवा देंगे या फिर मैं राज्य से चला जाऊंगा। लेकिन इतना तय है कि एनडीए और संविधान विरोधी ताकतों को जनता हर हाल में हराएगी।

पप्पू यादव के इस बयान से राजनीतिक हलकों में हलचल तेज हो गई है। उन्होंने सिर्फ व्यक्तिगत प्रतिक्रिया ही नहीं दी, बल्कि बिहार की भविष्य की राजनीतिक दिशा को लेकर भी बड़ा दावा किया।

पप्पू यादव ने क्या कहा?
आने वाले 40 साल तक बिहार की सत्ता SC, EBC, OBC और अल्पसंख्यक समाज के नेताओं के हाथ में रहेगी। अब अगड़ों का वर्चस्व समाप्त हो चुका है। नई राजनीतिक धारा का उदय हो रहा है, जो हाशिए पर खड़े वर्गों से आएगी।

उन्होंने यह भी कहा कि अब जनता को नफरत और जातिवादी राजनीति नहीं, बल्कि सामाजिक न्याय और विकास की राजनीति चाहिए।

मुख्य बिंदु 
- पप्पू यादव ने कहा, "तेजस्वी मुख्यमंत्री बने तो बिहार छोड़ दूंगा"
- आरोप: "या तो वो हमें मरवा देंगे या हम खुद चले जाएंगे"
- दावा: "40 साल तक OBC, EBC, SC और अल्पसंख्यकों का रहेगा दबदबा"
- विपक्ष पर हमला: "संविधान विरोधी ताकतें हारेंगी"
- सामाजिक प्रतिनिधित्व की नई परिभाषा पेश की