बिहार में महिला के वोटर ID पर नीतीश कुमार की फोटो, चुनाव आयोग की लापरवाही उजागर!

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले मधेपुरा में बड़ा खुलासा। महिला के Voter ID पर नीतीश कुमार की फोटो। जानिए पूरी खबर और विरोध की वजह।

बिहार में महिला के वोटर ID पर नीतीश कुमार की फोटो, चुनाव आयोग की लापरवाही उजागर!

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले मतदाता सूची (voter list) के पुनरीक्षण (revision) को लेकर राज्यभर में बवाल मचा हुआ है। इसी बीच मधेपुरा से एक चौंकाने वाली गलती सामने आई है, जिसने चुनाव आयोग (Election Commission) की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

दरअसल, मधेपुरा जिले के रहने वाले चंदन कुमार ने मीडिया को बताया कि उनकी पत्नी के वोटर आईडी (Voter ID) में उनका नाम, पता और बाकी सभी डिटेल्स तो बिल्कुल सही हैं, लेकिन फोटो की जगह बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तस्वीर छपी हुई है।

लिफाफा खोला तो उड़े होश!
चंदन कुमार के मुताबिक, करीब ढाई महीने पहले उनकी पत्नी का नया वोटर आईडी कार्ड डाक से आया था। लिफाफे पर उनकी पत्नी का नाम, पता व अन्य विवरण बिल्कुल सही था। लेकिन जब उन्होंने कार्ड निकाला और देखा, तो फोटो देखकर चौंक गए — कार्ड पर उनकी पत्नी की जगह खुद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तस्वीर छपी हुई थी।

इस मामले के उजागर होने के बाद मधेपुरा में स्थानीय लोगों ने चुनाव आयोग की लापरवाही के खिलाफ प्रदर्शन शुरू कर दिया। वहीं सोशल मीडिया पर भी लोग इस घटना का मजाक उड़ाते नजर आ रहे हैं।

क्या कहा अधिकारियों ने?
मामले की जानकारी मिलते ही जिला निर्वाचन कार्यालय के अधिकारियों ने इसे एक टेक्निकल एरर बताया और कहा कि मामले की जांच की जाएगी। साथ ही संबंधित महिला का सही वोटर आईडी जल्द जारी करने का आश्वासन दिया गया।