बलरामपुर का ‘छांगुर बाबा’ और नसरीन: 1500+ हिंदू लड़कियों का कथित धर्मांतरण, यूपी एटीएस की रिमांड पर बड़े खुलासे की तैयारी
बलरामपुर के मधपुर गांव का छांगुर बाबा और उसकी सहयोगी नसरीन अवैध धर्मांतरण के आरोप में गिरफ्तार। ATS की जांच में खुलासा हुआ कि बाबा ने 1500+ हिंदू लड़कियों का धर्मांतरण कराया। जानिए पूरी कहानी और जांच की अब तक की रिपोर्ट।
उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले के मधपुर गांव का रहने वाला जमालुद्दीन उर्फ छांगुर बाबा और उसकी सहयोगी नीतू उर्फ नसरीन (Neetu alias Nasreen) इन दिनों सुर्खियों में हैं। यूपी एटीएस (UP ATS) ने हाल ही में इन दोनों को राष्ट्र विरोधी गतिविधियों और अवैध धर्मांतरण (Illegal Religious Conversion in UP) के गंभीर आरोपों में गिरफ्तार किया है।
ATS सूत्रों के मुताबिक, बाबा पर आरोप है कि उसने 1500 से ज्यादा हिंदू लड़कियों का जबरन या लालच देकर धर्मांतरण कराया। यही नहीं, उसके अनुयायियों में महिलाओं की संख्या अधिक पाई गई।
महाराष्ट्र से दुबई तक फैला नेटवर्क
जांच में चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। बलरामपुर आने से पहले जमालुद्दीन उर्फ छांगुर बाबा ने महाराष्ट्र से लेकर दुबई तक अपना नेटवर्क खड़ा किया। बाबा कभी मुंबई में एक दरगाह के बाहर अंगूठी बेचने का काम करता था। यहीं से उसने खाड़ी देशों (Gulf countries) की उन संस्थाओं में अपनी पैठ बनाई, जो हिंदुओं को इस्लाम में शामिल कराने के मिशन में जुटी थीं। बलरामपुर में बसने के बाद उसने आसपास के जिलों में बड़े पैमाने पर लोगों का धर्म बदलवाना शुरू कर दिया।
रिश्तेदार और पुलिस अफसर भी शामिल?
ATS की रिपोर्ट के मुताबिक, बाबा के कई रिश्तेदार और करीबी अनुयायी अलग-अलग जिलों में कार्यक्रम करते और लोगों को इस्लाम कबूल करने के लिए प्रेरित करते थे।
दो साल पहले आजमगढ़ में उसके रिश्तेदारों पर अवैध धर्मांतरण का मामला दर्ज भी हुआ था।
चौंकाने वाली बात यह है कि बलरामपुर और आस-पास के जिलों में पुलिस और एलआईयू के कुछ अफसर भी उससे मिले हुए थे, जो पैसे लेकर बाबा की मदद करते थे।
ATS का दावा है कि बाबा का मकसद इन जिलों की जनसांख्यिकी (demography) बदलना था। इसके लिए वह गैर-मुस्लिमों को पैसे, नौकरी और शादी का लालच देता था।
ATS को 7 दिन की रिमांड, अब IB और NIA भी करेगी पूछताछ
कोर्ट ने बुधवार को ATS को छांगुर बाबा और नसरीन की सात दिन की रिमांड दी। यह रिमांड गुरुवार से शुरू हो गई है। इस दौरान आईबी (IB) और एनआईए (NIA) के अधिकारी भी बाबा से पूछताछ करेंगे। ATS उन सभी लड़कियों और परिवारों की सूची तैयार कर रही है, जो उसके शिकार हुए।
आगे और बड़े खुलासों की संभावना
ATS और खुफिया एजेंसियों का मानना है कि यह नेटवर्क यूपी में ही नहीं, बल्कि दूसरे राज्यों और खाड़ी देशों तक फैला हुआ है। बाबा और नसरीन की रिमांड से आतंकी फंडिंग और दूसरे गहरे राज खुलने की उम्मीद है।


आँखें न्यूज़ 24 




