राधिका यादव मर्डर केस: बेटी पर किया 2.5 करोड़ का इन्वेस्टमेंट, 15 दिन तक रची खौफनाक साजिश और फिर उतारा मौत के घाट
हरियाणा की टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव की हत्या में चौंकाने वाला खुलासा। पिता दीपक ने 15 दिन पहले रची थी साजिश, बेटी को समझाने के बावजूद नहीं पिघला। पढ़ें पूरी कहानी, पिता की प्लानिंग से बेटी की आखिरी दलीलों तक।
हरियाणा की चर्चित टेनिस प्लेयर राधिका यादव मर्डर केस में पुलिस पूछताछ में नया बड़ा खुलासा हुआ है। राधिका के पिता दीपक यादव ने खुद कुबूल किया कि उसने अपनी बेटी की हत्या की पूरी साजिश पहले से रच रखी थी।
15 दिन से बेचैन था पिता
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, दीपक पिछले करीब 15 दिनों से बेहद परेशान और बेचैन था। न वह घर में किसी से बात करता था, न रात को चैन से सो पाता था। बेटी के करियर में झोंके गए ढाई करोड़ रुपये और समाज से मिलने वाले तानों ने उसके मन में गहरी कड़वाहट भर दी थी।
बेटी ने की थी समझाने की कोशिश
राधिका ने कई बार अपने पिता की काउंसलिंग भी की। उसने पिता से कहा,
"पापा, आपने मुझ पर ढाई करोड़ लगाए हैं। मैं इन्हें बर्बाद नहीं होने दूंगी। अपनी प्रतिभा से बच्चों को ट्रेन करूंगी। लोग क्या कहते हैं इसकी परवाह मत करो, उनका काम ही ताने मारना है। मुझ पर भरोसा रखो।"
इतना ही नहीं, पिता के दबाव में राधिका ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स भी डिलीट कर दिए।
घर से बाहर भेजा बेटा, बनाई योजना
हत्या वाले दिन राधिका अपनी मां के जन्मदिन पर उनके लिए किचन में कुछ खास बना रही थी। मगर दीपक ने पहले ही पूरी योजना बना रखी थी। उसने अपने बेटे को जानबूझकर घर से बाहर भेज दिया ताकि वह हत्या के समय घर पर न हो।
गुरुवार सुबह करीब 10:30 बजे दीपक ने अपनी बेटी को गोली मार दी। पुलिस को घटनास्थल के पास से जिंदा कारतूस भी मिले हैं। यह हत्या अचानक गुस्से में नहीं, बल्कि गहरी प्लानिंग के तहत हुई थी।


आँखें न्यूज़ 24 




