राजा रघुवंशी हत्याकांड: हनीमून पर गया पति, मेघालय में हुई हत्या; पत्नी सोनम गाजीपुर से गिरफ्तार
राजा-सोनम हत्याकांड में बड़ा खुलासा, हनीमून पर गए राजा रघुवंशी की हत्या का आरोप उनकी पत्नी सोनम पर। NCW के दबाव में मेघालय पुलिस ने सोनम को गाजीपुर से गिरफ्तार किया। पढ़ें पूरी रिपोर्ट, जानें दोनों परिवारों का पक्ष।
इंदौर निवासी राजा रघुवंशी की हनीमून के दौरान मेघालय में हत्या और उनकी पत्नी सोनम रघुवंशी के लापता होने के मामले ने पूरे देश को हिला दिया था। शादी के तुरंत बाद दोनों हनीमून पर निकले थे, लेकिन वहां से जो खबर आई, उसने सबको चौंका दिया। राजा की हत्या कर दी गई थी और सोनम गायब हो गई थीं।
पुलिस और जनता इस मामले की तह तक नहीं पहुंच पा रहे थे, लेकिन तब अचानक इस केस में राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) ने दखल दिया और मेघालय पुलिस को तीन दिन में रिपोर्ट देने का आदेश जारी किया। आयोग ने इस घटना में मानव तस्करी की आशंका को देखते हुए गंभीरता से संज्ञान लिया।
शिलॉंग टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, NCW की अध्यक्ष विजया राहटकर ने मेघालय के डीजीपी इदाशीशा नोंग्रांग को पत्र लिखकर ड्रोन, सर्च डॉग्स और विशेष टीमों के जरिए सोनम की तलाश तेज करने का निर्देश दिया। इसके बाद पुलिस ने अपनी रफ्तार बढ़ाई और मात्र सात दिनों में केस में बड़ा खुलासा कर दिया।

साजिश का पर्दाफाश
मेघालय पुलिस ने खुलासा किया कि सोनम की कोई लापता नहीं थी, बल्कि वहीं इस हत्या की मास्टरमाइंड निकली। पुलिस ने सोनम को उत्तर प्रदेश के गाजीपुर से गिरफ्तार किया, जहां वह एक ढाबे पर छिपी हुई मिली। इसके अलावा, तीन अन्य आरोपियों को भी यूपी और एमपी से पकड़ा गया है। पूछताछ में पता चला कि सोनम ने ही राजा की हत्या के लिए इन लोगों को सुपारी दी थी।
पढ़ें- Raja raghuwanshi murder case: सोनम रघुवंशी ही थी साजिशकर्ता, शिलांग ट्रिप बना था हत्या का प्लान
परिवारों की प्रतिक्रिया
हालांकि, सोनम के पिता देवी सिंह ने इस आरोप को खारिज करते हुए कहा कि उनकी बेटी निर्दोष है और मेघालय पुलिस झूठी कहानी बना रही है। उन्होंने इस केस की CBI जांच की मांग की है। इधर, राजा के भाई विपुल रघुवंशी ने भी कहा कि सोनम और राजा की शादी में कोई तनाव नहीं था और उन्हें विश्वास नहीं हो रहा कि सोनम ने ऐसा कुछ किया होगा। उन्होंने भी CBI जांच की मांग की ताकि सच्चाई सामने आ सके।
मुख्यमंत्री की प्रतिक्रिया
मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड के. संगमा ने इस केस की तेजी से जांच के लिए पुलिस की तारीफ की और इसे "सात दिनों में बड़ी सफलता" करार दिया।


आँखें न्यूज़ 24 




