अमेठी में सनसनीखेज वारदात: दूसरी पत्नी ने पति का प्राइवेट पार्ट काटा, शरीर पर ताबड़तोड़ चाकू से वार
अमेठी में दूसरी पत्नी ने पति को नशीली दवा खिलाकर उसका प्राइवेट पार्ट काटा और चाकू से कई वार किए। विवाद की वजह थी पति की दो शादियां। जानिए पूरी घटना।
उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में एक दिल दहला देने वाली वारदात ने पूरे इलाके को हिलाकर रख दिया है। जनपद के जगदीशपुर थाना क्षेत्र के मैगलगंज कचनाव गांव में दूसरी पत्नी ने अपने पति पर ऐसा हमला कर दिया, जिसे सुनकर हर कोई दंग रह गया। पति से नाराज पत्नी ने न केवल उसका प्राइवेट पार्ट काट दिया बल्कि शरीर पर कई जगह चाकू से वार कर उसे लहूलुहान कर दिया। घटना के बाद आरोपी पत्नी मौके से फरार हो गई।
दो शादियों से घर में चल रहा था विवाद
पीड़ित का नाम अंसार अली है, जिसने दो शादियां की थीं। परिवार में दोनों पत्नियों के बीच आए दिन झगड़े होते रहते थे। दूसरी पत्नी नाजनी कई बार अपने पति को समझाने की कोशिश करती, लेकिन उसका आरोप है कि पति अपनी हरकतों से बाज नहीं आता था। विवादों से परेशान होकर उसने एक खतरनाक कदम उठा लिया।
नशीली दवा खिलाकर किया हमला
वारदात वाले दिन नाजनी ने अंसार अली को पहले नशीली दवा खिला दी, जिससे वह अर्ध-बेहोश हो गया। इसके बाद उसने धारदार चाकू से पति का प्राइवेट पार्ट काट डाला और उसके शरीर पर ताबड़तोड़ वार किए। गंभीर रूप से घायल अंसार अली को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से हालत बिगड़ने पर उसे रायबरेली एम्स रेफर कर दिया गया।
परिवार ने देखा खून से लथपथ भाई
अंसार अली के भाई ने बताया कि वे जब घर के पास पहुंचे, तो उन्होंने नाजनी को भागते हुए देखा। अंदर जाकर देखा तो भाई खून से लथपथ हालत में पड़ा था। तुरंत परिवार वालों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। भाई के मुताबिक, हमले के दौरान उसका प्राइवेट पार्ट पूरी तरह से काटा गया है।
पुलिस ने शुरू की जांच
मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। इंचार्ज राघवेंद्र प्रताप ने बताया कि शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी और आरोपी की तलाश जारी है। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि यह घटना दो पत्नियों के बीच चल रहे विवाद के चलते हुई है।


आँखें न्यूज़ 24 




