राजनाथ सिंह का तगड़ा बयान: 'भारत को रोकने की कोशिशें बेकार, अब दुनिया की कोई ताकत हमें नहीं रोक सकती'

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बिना नाम लिए अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कुछ ताकतें भारत की तेज प्रगति से नाखुश हैं, लेकिन अब दुनिया की कोई भी शक्ति भारत को बड़ी ताकत बनने से नहीं रोक सकती।

राजनाथ सिंह का तगड़ा बयान: 'भारत को रोकने की कोशिशें बेकार, अब दुनिया की कोई ताकत हमें नहीं रोक सकती'
Rajnath singh

भारत की विकास रफ्तार को लेकर सियासी बयानबाज़ी तेज हो गई है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक कार्यक्रम में बिना नाम लिए अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि दुनिया में कुछ ताकतें हैं जो भारत की तेज प्रगति से खुश नहीं हैं।

'भारत को आर्थिक रूप से कमजोर करने की कोशिशें'
राजनाथ सिंह ने कटाक्ष करते हुए कहा – 'कुछ को लगता है कि सबके मालिक तो हम हैं, फिर भारत इतनी तेजी से कैसे आगे बढ़ रहा है?' उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कई लोग ऐसे हैं जो यह कोशिश कर रहे हैं कि भारत में निर्मित वस्तुएं उनके देशों में बनी चीजों से महंगी हो जाएं, ताकि भारतीय उत्पादों की खपत कम हो सके।

'भारत की रफ्तार को कोई नहीं रोक सकता'
रक्षा मंत्री ने साफ कहा कि अब भारत को रोकना किसी के बस की बात नहीं है। 'हम इतनी तेजी से आगे बढ़ रहे हैं कि अब कोई भी वैश्विक ताकत हमें एक बड़ी शक्ति बनने से रोक नहीं सकती।'

राजनाथ सिंह के इस बयान को राजनीतिक हलकों में ट्रंप पर अप्रत्यक्ष हमला माना जा रहा है, खासकर ऐसे समय में जब भारत-अमेरिका के बीच कुछ व्यापारिक मुद्दों पर मतभेद चर्चा में हैं।