बर्मिंघम टेस्ट: भारत ने इंग्लैंड के सामने रचा इतिहास रचने का मौका, 58 साल बाद एजबेस्टन में जीत की उम्मीद

भारत बनाम इंग्लैंड बर्मिंघम टेस्ट रोमांचक मोड़ पर। भारत ने 244 रन की बढ़त ली। जानें भारत को जीत के लिए इंग्लैंड के सामने कितने रन का टारगेट रखना चाहिए और एजबेस्टन का रिकॉर्ड क्या कहता है।

बर्मिंघम टेस्ट: भारत ने इंग्लैंड के सामने रचा इतिहास रचने का मौका, 58 साल बाद एजबेस्टन में जीत की उम्मीद
birmingham test 2025 india vs england

भारत और इंग्लैंड के बीच बर्मिंघम के एजबेस्टन मैदान पर खेला जा रहा दूसरा टेस्ट मैच अब रोमांचक मोड़ पर पहुंच चुका है। पहली पारी में 180 रन की बढ़त लेने के बाद भारत ने दूसरी पारी में 1 विकेट के नुकसान पर 64 रन बना लिए हैं। इस समय भारत इंग्लैंड से कुल 244 रन आगे है।

अब बड़ा सवाल ये है कि भारत को इंग्लैंड को हराने के लिए कितने रनों का टारगेट देना चाहिए ताकि 58 साल का सूखा खत्म हो और एजबेस्टन में पहली बार तिरंगा लहराए? आइए जानते हैं कि भारत के पास जीत की क्या संभावनाएं हैं और इतिहास क्या कहता है।

बर्मिंघम में चौथी पारी: आसान नहीं है रन चेज करना
एजबेस्टन की पिच पर चौथी पारी में बल्लेबाजी करना हमेशा मुश्किल रहा है। यही वजह है कि यहां 400 से ज्यादा रन का टारगेट आज तक किसी टीम ने चेज नहीं किया है।
अब तक एजबेस्टन में चौथी पारी में सबसे बड़ा सफल रन चेज इंग्लैंड के नाम है। जुलाई 2022 में इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ ही 378 रन का लक्ष्य 7 विकेट से हासिल किया था।

अब तक एजबेस्टन टेस्ट में चौथी पारी के सबसे बड़े रन चेज
- 378/3 – इंग्लैंड बनाम भारत (2022)
इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ 378 रन का लक्ष्य हासिल करते हुए 7 विकेट से जीत दर्ज की।
- 282/8 – ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड (2023)
ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड के खिलाफ 282 रन का टारगेट 8 विकेट खोकर चेज किया और 2 विकेट से जीता।
- 211/3 – इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड (1999)
इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 211 रन का लक्ष्य 7 विकेट से हासिल किया।
- 157/3 – वेस्टइंडीज बनाम इंग्लैंड (1991)
वेस्टइंडीज ने इंग्लैंड के खिलाफ 157 रन का लक्ष्य 7 विकेट से चेज किया।

इस रिकॉर्ड को देखते हुए अगर भारत इंग्लैंड के सामने 400-450 रन का लक्ष्य रखता है, तो जीत के चांस 90% तक बढ़ जाएंगे।

भारत का एजबेस्टन में अब तक का रिकॉर्ड डरावना रहा है
बर्मिंघम के एजबेस्टन मैदान पर भारत का टेस्ट रिकॉर्ड बेहद खराब है। भारत ने यहां अब तक 9 टेस्ट मैच खेले हैं, जिनमें 8 में हार और 1 ड्रॉ हुआ है। भारत ने आज तक इस मैदान पर कोई टेस्ट मैच नहीं जीता है। अब 58 साल बाद भारत के पास इतिहास रचने का मौका है।

अब तक का स्कोर: भारत मजबूत स्थिति में
- भारत की पहली पारी: 587 रन
- इंग्लैंड की पहली पारी: 407 रन
- भारत को पहली पारी में बढ़त: 180 रन
- भारत की दूसरी पारी (अब तक): 1 विकेट पर 64 रन
- कुल बढ़त (अब तक): 244 रन
- मैच में अब भी दो दिन बाकी हैं।

अगर भारतीय बल्लेबाज अब संभलकर खेलते हुए 450 रन तक की बढ़त दिला दें, तो मोहम्मद सिराज, आकाशदीप और प्रसिद्ध कृष्णा की गेंदबाजी के सामने इंग्लैंड के लिए यह लक्ष्य असंभव जैसा हो जाएगा।

क्या भारत रचेगा इतिहास?
एजबेस्टन में जीत की राह भारत के लिए आसान नहीं है, लेकिन अगर यहां जीत मिलती है तो यह भारतीय क्रिकेट इतिहास के सबसे यादगार पलों में शामिल होगा।