कौन है ये स्टार? 6 महीने आराम, 6 महीने T20 लीग और सालाना ₹27 करोड़+ कमाई!
हेनरिक क्लासन का क्रिकेट और लाइफस्टाइल फंडा हैरान करने वाला है। साल में सिर्फ 6 महीने T20 लीग खेलकर वे ₹27 करोड़ से ज्यादा कमा लेते हैं। जानें किन महीनों में खेलते हैं और किनमें आराम करते हैं।
क्रिकेट की दुनिया में अक्सर खिलाड़ी पूरे साल मैदान पर पसीना बहाते हैं। लेकिन दक्षिण अफ्रीका के स्टार बल्लेबाज हेनरिक क्लासन का मामला बिल्कुल अलग है। इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद उन्होंने अपनी जिंदगी का एक सिंपल फंडा बना लिया है – साल में 6 महीने क्रिकेट और 6 महीने आराम!
और हैरानी की बात यह है कि सिर्फ आधा साल खेलकर ही क्लासन ₹27.30 करोड़ से ज्यादा कमा लेते हैं।
किन महीनों में खेलते हैं और किनमें आराम करते हैं?
क्लासन का कैलेंडर बिल्कुल तय है –
जनवरी SA20 लीग (सैलरी ₹45 लाख+)
मार्च से मई IPL (सनराइजर्स हैदराबाद से ₹23 करोड़)
जून मेजर लीग क्रिकेट (₹1.53 करोड़+)
जुलाई-अगस्त द हंड्रेड (₹2.32 करोड़+)
यानी हर साल जनवरी से अगस्त तक वे लगातार अलग-अलग T20 लीग्स में बल्ला चलाते हैं और मोटी कमाई करते हैं।
इसके बाद सितंबर से दिसंबर तक क्लासन पूरी तरह आराम करते हैं। इस दौरान वे क्रिकेट को पूरी तरह भूलकर परिवार संग छुट्टियां मनाते हैं, घूमते-फिरते हैं और रिलैक्स करते हैं।
कितनी है कुल सालाना कमाई?
अगर सभी लीग की सैलरी जोड़ दी जाए तो—
SA20: 45 लाख
IPL: 23 करोड़
मेजर लीग क्रिकेट: ₹1.53 करोड़
द हंड्रेड: ₹2.32 करोड़
टोटल: ₹27.30 करोड़+
यह आंकड़ा बताता है कि क्लासन भले ही इंटरनेशनल क्रिकेट न खेल रहे हों, लेकिन सिर्फ T20 लीग्स से ही उनकी सालाना इनकम करोड़ों में है।
आराम के दिनों में क्या करते हैं क्लासन?
जहाँ बाकी क्रिकेटर्स रिहैब या ट्रेनिंग में समय बिताते हैं, वहीं क्लासन अपने खाली 6 महीने पूरी तरह लाइफ एंजॉय करने में लगाते हैं।
- परिवार के साथ हॉलिडे ट्रिप
- दोस्तों संग मौज-मस्ती
- क्रिकेट से दूरी बनाकर मानसिक शांति
यानी बैलेंस्ड लाइफ और मोटी कमाई, दोनों साथ-साथ।


आँखें न्यूज़ 24 




