अंगूठा टूटा, फिर भी मैदान में डटा ये 'शेर'... चोटिल ऋषभ पंत ने दिखाई जज़्बे की मिसाल!
मैनचेस्टर टेस्ट में चोटिल हुए ऋषभ पंत ने फ्रैक्चर के बावजूद बैटिंग कर सबको चौंका दिया। जानिए कैसे लगी चोट, क्या कहती है BCCI की रिपोर्ट और अब कौन करेगा विकेटकीपिंग।
भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत (Rishabh Pant) ने एक बार फिर साबित कर दिया कि वह मैदान पर सिर्फ स्किल से नहीं, जज़्बे से भी खेलते हैं। मैनचेस्टर टेस्ट के दौरान अंगूठे में फ्रैक्चर के बावजूद मैदान पर उतरकर उन्होंने क्रिकेट प्रेमियों का दिल जीत लिया।
कैसे लगी पंत को चोट?
टेस्ट के पहले दिन, इंग्लैंड के गेंदबाज क्रिस वोक्स (Chris Woakes) की एक गेंद पर पंत ने रिवर्स स्वीप (reverse sweep) खेलने की कोशिश की। यह 68वां ओवर था। वह शॉट मिस कर गए और गेंद सीधा उनके दाहिने पैर पर जाकर लगी।
इस चोट से पंत इतनी जोर से तड़पे कि मैदान पर लंगड़ाने लगे। खून बह रहा था, सूजन साफ नजर आ रही थी।
मेडिकल जांच और स्कैन रिपोर्ट
मेडिकल टीम की तुरंत देखरेख में उन्हें स्कैन के लिए अस्पताल ले जाया गया। स्कैन रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि पंत के अंगूठे में फ्रैक्चर है। इसके बाद बीसीसीआई ने बयान जारी कर कहा कि पंत अब आगे इस टेस्ट में विकेटकीपिंग नहीं करेंगे।
विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी ध्रुव जुरेल को
बीसीसीआई (BCCI) के अनुसार, अब मैच के बाकी हिस्से में विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी ध्रुव जुरेल (Dhruv Jurel) निभाएंगे। हालांकि, बोर्ड ने ये भी साफ किया कि अगर जरूरत पड़ी तो पंत बल्लेबाजी के लिए उपलब्ध रहेंगे।
बैटिंग के लिए तैयार ऋषभ पंत
सभी को हैरानी तब हुई जब दूसरे दिन, फ्रैक्चर और दर्द के बावजूद, ऋषभ पंत मैदान पर बल्लेबाजी के लिए उतर आए। उनकी आंखों में दर्द था, लेकिन इरादों में आग थी। उन्होंने देश के लिए खेलना चुना, न कि अपनी चोट का बहाना बनाया।


आँखें न्यूज़ 24 




