UK में डिप्लोमैटिक मैच का सुपर स्कोरर बना भारत – PM मोदी का Vision 2035 हिट
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ब्रिटिश पीएम कीर स्टार्मर की मुलाकात में India-UK FTA पर हस्ताक्षर, Vision 2035 की घोषणा और आतंकवाद पर दो टूक बात। जानें पूरी रिपोर्ट।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ब्रिटेन के दो दिवसीय दौरे पर हैं, जहां उन्होंने ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर के साथ कई अहम मुद्दों पर वार्ता की। इस दौरान सबसे बड़ी घोषणा रही India-UK Free Trade Agreement (FTA) पर हस्ताक्षर।
PM मोदी ने इस समझौते को "ऐतिहासिक दिन" करार दिया और कहा कि यह सिर्फ एक आर्थिक समझौता नहीं, बल्कि "shared prosperity" यानी साझा समृद्धि की बुनियाद है। इसके ज़रिए भारतीय टेक्सटाइल, जेम्स एंड ज्वेलरी, फुटवियर, फिशरीज़ और MSME सेक्टर को ब्रिटेन में बड़ा बाज़ार मिलेगा।
युवाओं को मिलेगा नए अवसरों का फायदा
FTA के बाद भारत के युवाओं को ब्रिटेन में रोजगार और स्किल डिवेलपमेंट के नए अवसर मिलेंगे। इसके साथ ही UK में बनने वाले एयरस्पेस और मेडिकल उत्पाद अब भारत में सस्ते दामों पर उपलब्ध होंगे, जिससे हेल्थ और टेक्नोलॉजी सेक्टर में क्रांतिकारी बदलाव आएगा।
Vision 2035: द्विपक्षीय संबंधों का नया रोडमैप
प्रधानमंत्री मोदी ने बताया कि भारत और ब्रिटेन के बीच Comprehensive Strategic Partnership को नई ऊर्जा देने के लिए Vision 2035 शुरू किया गया है।
यह विज़न तकनीक, रक्षा, जलवायु परिवर्तन, शिक्षा और लोगों के आपसी जुड़ाव जैसे अहम क्षेत्रों में सहयोग को बढ़ावा देगा।
क्रिकेट का ज़िक्र और ‘लंबी साझेदारी’ का वादा
अपने संबोधन में पीएम मोदी ने भारत-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज़ की ओर इशारा करते हुए कहा, जब भारत और यूके मिलें और वह भी टेस्ट सीरीज के दौरान, तो क्रिकेट का ज़िक्र ज़रूरी हो जाता है। कभी-कभी स्विंग और मिस हो सकता है, लेकिन हम सीधे बल्ले से खेलेंगे। हम High-Scoring Long-Term Partnership के लिए प्रतिबद्ध हैं।
आतंकवाद पर सख्त रुख: दोहरा मापदंड नहीं चलेगा
PM मोदी ने हाल ही में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले का ज़िक्र करते हुए कहा कि वह ब्रिटिश प्रधानमंत्री की इस हमले की निंदा के लिए सराहना करते हैं। उन्होंने आगाह किया, आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में दोहरा रवैया स्वीकार्य नहीं। जो लोग लोकतांत्रिक आज़ादी का दुरुपयोग करते हैं, उन्हें जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए।
रूस-यूक्रेन और वेस्ट एशिया पर भारत का स्पष्ट स्टैंड
PM मोदी ने रूस-यूक्रेन युद्ध और पश्चिम एशिया की स्थिति पर भारत का रुख स्पष्ट करते हुए कहा, हम सभी देशों की क्षेत्रीय अखंडता का सम्मान करते हैं। आज की दुनिया को विस्तारवाद नहीं, विकासवाद की जरूरत है।
अहमदाबाद प्लेन क्रैश और प्रवासी भारतीयों की भूमिका
जून में हुए अहमदाबाद प्लेन हादसे में मारे गए ब्रिटिश नागरिकों का ज़िक्र करते हुए पीएम मोदी ने गहरा दुख व्यक्त किया और बताया कि प्रवासी भारतीयों ने यूके की अर्थव्यवस्था, संस्कृति, खेल और सेवा क्षेत्रों में अहम भूमिका निभाई है।


आँखें न्यूज़ 24 




