वजीरिस्तान में पाकिस्तानी सैन्य ठिकाने पर भीषण हमला, दर्जनों PAK सैनिक ढेर
अफगान सीमा से सटे उत्तर वजीरिस्तान में पाकिस्तानी सेना की हादी फोर्ट चेकपोस्ट पर भीषण आत्मघाती हमला हुआ। धमाके में सात सैनिक मारे गए और 13 घायल हुए। यह हमला दोहा में पाक-अफगान वार्ता से पहले हुआ, जिससे दोनों देशों के बीच तनाव और बढ़ गया है।
अफगानिस्तान की सीमा से सटे पाकिस्तान के उत्तर वजीरिस्तान इलाके में शुक्रवार को जोरदार धमाका हुआ। मिर अली क्षेत्र में स्थित पाकिस्तानी सेना की हादी फोर्ट चेकपोस्ट (Hadi Fort Checkpost) को आत्मघाती हमलावरों ने निशाना बनाया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, विस्फोटक से लदी गाड़ी को मुख्य द्वार से भिड़ा दिया गया, जिससे पूरा इलाका धुएं और धमाकों से भर गया। इस हमले में कम से कम 7 पाकिस्तानी सैनिकों की मौत हो गई, जबकि 13 से अधिक घायल बताए जा रहे हैं।
दोहा शांति वार्ता से पहले हुआ धमाका, बढ़ा Pak-Afghan तनाव
यह हमला ऐसे समय में हुआ जब दोहा (कतर) में पाकिस्तान-अफगान शांति वार्ता (Pak-Afghan Peace Talks in Doha) शुरू होने वाली थी। विशेषज्ञों के अनुसार, यह धमाका दोनों देशों के बीच बढ़ते अविश्वास और आतंकी गुटों की सक्रियता का संकेत देता है। पाकिस्तान लंबे समय से तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) पर अफगानिस्तान की धरती से हमले करवाने का आरोप लगाता रहा है।
एक और हमला – सुरक्षा मुख्यालय पर आतंकियों का धावा
TRT World और अन्य एजेंसियों के अनुसार, उसी दिन उत्तर वजीरिस्तान में एक और हमला हुआ। आतंकियों ने सुरक्षा मुख्यालय (Security Headquarters) पर धावा बोल दिया।
पाकिस्तान के आंतरिक मंत्री मोहसिन नकवी ने अनादोलू एजेंसी को बताया— हमने हमला नाकाम कर दिया है। चारों आतंकियों को ढेर कर दिया गया है।
स्थानीय सूत्रों के अनुसार, आतंकियों ने विस्फोटक गाड़ी से मुख्य गेट तोड़ा और फायरिंग शुरू कर दी, लेकिन पाकिस्तानी सेना ने उन्हें अंदर घुसने नहीं दिया। काउंटर ऑपरेशन अभी भी जारी है।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ ब्लास्ट का वीडियो
इस हमले के बाद सोशल मीडिया पर कई भयानक वीडियो वायरल हो रहे हैं। एक वीडियो में तेज धमाके के बाद काले धुएं का गुबार उठता दिख रहा है, जबकि पृष्ठभूमि में लगातार गोलियों की आवाजें गूंजती हैं।
एक X यूजर @kamleshdabhhi ने वीडियो पोस्ट करते हुए दावा किया कि इस हमले में 20 सैनिकों की मौत हुई है, हालांकि आधिकारिक आंकड़े अभी 7 मौतों की ही पुष्टि करते हैं।
पाकिस्तानी सेना पर बढ़ते हमले और TTP का साया
उत्तर वजीरिस्तान पाकिस्तान की सबसे अस्थिर सीमा मानी जाती है, जहां पिछले कुछ महीनों में TTP (Tehrik-e-Taliban Pakistan) के हमले बढ़े हैं। पाकिस्तान का आरोप है कि अफगानिस्तान की जमीन से आतंकियों को शरण और मदद मिल रही है, जबकि काबुल इन आरोपों से इनकार करता है।
क्या दोहा वार्ता पर पड़ेगा असर?
विश्लेषकों का मानना है कि इस धमाके से दोहा में चल रही शांति वार्ता पर नकारात्मक असर पड़ सकता है। दोनों देशों के रिश्तों में पहले से मौजूद अविश्वास और गहराएगा।


आँखें न्यूज़ 24 




