पुतिन ने छोड़ा इवेंट, उठाया ट्रंप का फोन; बोले- 'Trump को इंतजार करवाना ठीक नहीं'
Vladimir Putin ने एक पब्लिक इवेंट बीच में छोड़कर Donald Trump का फोन उठाया। बोले- “Trump को इंतजार करवाना ठीक नहीं।” रूस-यूक्रेन मुद्दे पर हुई बातचीत।
Putin Trump Call Video Viral: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो किसी बड़े सार्वजनिक कार्यक्रम का है, जहां पुतिन दर्शक दीर्घा में बैठे थे। इसी दौरान उनका मोबाइल फोन बज उठा। फोन उठाते ही पुतिन का चेहरा गंभीर हो गया और वह तुरंत अपनी कुर्सी से उठकर फोन पर बात करने के लिए बाहर निकल गए।
वीडियो में पुतिन को यह कहते हुए भी सुना गया, मुझे माफ करें, ट्रंप को इंतजार करवाना ठीक नहीं। वो नाराज हो सकते हैं। यह लाइनें बताती हैं कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ रिश्तों को लेकर पुतिन कितने संवेदनशील हैं।
ट्रंप-पुतिन के बीच क्या बात हुई?
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, पुतिन ने इवेंट बीच में छोड़कर ट्रंप का फोन उठाया। क्रेमलिन ने बाद में बताया कि इस बातचीत के दौरान पुतिन ने साफ कहा कि रूस यूक्रेन में अपने लक्ष्यों से पीछे नहीं हटेगा।
क्रेमलिन के वरिष्ठ अधिकारी यूरी उशाक के अनुसार, रूस अपने मकसद को पूरा करके रहेगा। हम यूक्रेन की मौजूदा स्थिति की जड़ों को खत्म करना चाहते हैं। पुतिन ने यह भी कहा कि वह ट्रंप के साथ और विस्तार से बातचीत करना चाहते थे, लेकिन मौजूदा परिस्थितियों के कारण वह ज्यादा देर बात नहीं कर सके।
पुतिन-ट्रंप का समीकरण क्यों है खास?
पुतिन और ट्रंप के बीच हमेशा एक दिलचस्प समीकरण रहा है। ट्रंप के कार्यकाल में दोनों नेताओं के बीच कई बार कूटनीतिक समीकरण बदले। रूस के लिए ट्रंप जैसे प्रभावशाली नेता से रिश्ते बनाए रखना उसकी विदेश नीति के लिहाज से बेहद अहम है।
पुतिन के शब्दों में ही दिखा कि ट्रंप को नाराज करने से बचने के लिए वह कितनी जल्दी कोई भी कदम उठा सकते हैं।


आँखें न्यूज़ 24 




