दिल्ली-एनसीआर में बढ़ता प्रदूषण, मौसम सुहाना लेकिन हवा बेहद खराब
दिल्ली एनसीआर में मौसम सुहाना है, लेकिन हवा की गुणवत्ता बेहद खराब है। आनंद विहार, जहांगीर पुरी और नरेला में AQI 350 पार, दिवाली के करीब प्रदूषण बढ़ा।
दिल्ली एनसीआर में इस समय मौसम काफी बदलता हुआ नजर आ रहा है। सुबह और शाम को ठंडक का एहसास होता है, जबकि दिन के समय धूप के चलते हल्की गर्मी का अनुभव हो रहा है। राजधानी के कई इलाके जैसे आनंद विहार, अक्षरधाम और नरेला में हवा की गुणवत्ता गंभीर रूप से खराब है।
मौसम विभाग के अनुसार, 18 अक्टूबर को भी मौसम शुष्क रहेगा। दिन में धूप निकलने से गर्मी का अहसास रहेगा और शाम होते-होते हल्की ठंडक महसूस होगी।
तापमान और हवाओं की स्थिति
अधिकतम तापमान: 31–32°C
न्यूनतम तापमान: 18–21°C
हवा की गति: धीमी, हल्की हवाएं चल रही हैं
ठंडी हवाओं और शुष्क मौसम की वजह से प्रदूषण का स्तर बढ़ रहा है। हवा की गति धीमी होने के कारण, धुएं और धूल के कण पूरे शहर में जमा हो रहे हैं।
एयर क्वालिटी में खतरे की घंटी
दिवाली के करीब आते ही दिल्ली एनसीआर में प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ रहा है। राजधानी में चार दिन पहले ही ग्रैप-वन लागू किया गया। एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) के अनुसार:
आनंद विहार: 382 (बेहद खराब)
जहांगीर पुरी: 308 (खराब)
विवेक विहार: 287 (खराब)
नरेला: 273 (खराब)
लोधी रोड: 229 (खराब)
आईटीओ: 270 (खराब)
गुरुग्राम, नोएडा और फरीदाबाद में भी सर्दी के साथ हवा की गुणवत्ता बिगड़ती जा रही है।
आने वाले दिनों का मौसम और प्रदूषण पर असर
मौसम विभाग के अनुसार अगले पांच दिन राजधानी में मौसम शुष्क रहेगा और बारिश का कोई अलर्ट नहीं है। ऐसे में प्रदूषण से फिलहाल राहत मिलने के कोई आसार नहीं हैं। दिवाली के बाद हवा की गुणवत्ता और अधिक बिगड़ सकती है, इसलिए नागरिकों को मास्क पहनना और प्रदूषण से बचाव के उपाय अपनाना जरूरी है।


आँखें न्यूज़ 24 




