धनतेरस 2025: राशि अनुसार नई खरीदी वस्तुओं को रखें सही दिशा में, बढ़ाएं धन और सौभाग्य
धनतेरस 2025 पर नई चीजें खरीदना है? जानें अपनी राशि अनुसार वास्तु के हिसाब से उन्हें घर में किस दिशा में रखें, ताकि धन और सौभाग्य बढ़े।
धनतेरस का त्योहार न केवल नई चीज़ें खरीदने का होता है, बल्कि उन्हें घर में सही दिशा में रखने से धन, सौभाग्य और सकारात्मक ऊर्जा कई गुना बढ़ती है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, हर राशि के लिए कुछ विशेष दिशाएं निर्धारित हैं, जिनमें वस्तुएं रखने से शुभ परिणाम मिलते हैं। आइए जानें, आपकी राशि के अनुसार नई खरीदी वस्तु को घर के किस हिस्से में रखना चाहिए।
राशि अनुसार शुभ दिशा – धनतेरस 2025
मेष राशि: नई वस्तु को घर के उत्तर-पश्चिम क्षेत्र के पश्चिमी हिस्से में रखें।
वृष राशि: उत्तर-पश्चिम क्षेत्र के उत्तरी हिस्से में वस्तु रखना शुभ है।
मिथुन राशि: घर के उत्तरी हिस्से में खरीदी गई वस्तु रखें।
कर्क राशि: उत्तर-पूर्व दिशा के उत्तरी भाग में वस्तु रखना लाभकारी है।
सिंह राशि: उत्तर-पूर्व दिशा के पूर्वी हिस्से में वस्तु रखें, सकारात्मक ऊर्जा बढ़ेगी।
कन्या राशि: घर की पूर्व दिशा सबसे शुभ मानी जाती है।
तुला राशि: वस्तु को दक्षिण-पूर्व दिशा के पूर्वी हिस्से में रखें, इससे धन में वृद्धि होती है।
वृश्चिक राशि: दक्षिण-पूर्व दिशा के दक्षिणी हिस्से में वस्तु रखना उत्तम है।
धनु राशि: घर की दक्षिण दिशा में वस्तु रखने से लाभ होता है।
मकर राशि: दक्षिण-पश्चिम दिशा के दक्षिणी हिस्से में वस्तु रखें।
कुंभ राशि: दक्षिण-पश्चिम दिशा के पश्चिमी हिस्से में वस्तु रखना शुभ है।
मीन राशि: घर की पश्चिम दिशा में नई खरीदी वस्तु रखना सर्वश्रेष्ठ माना गया है।
सही दिशा में रखने के फायदे
वास्तु शास्त्र के अनुसार, राशि अनुसार वस्तुओं को सही दिशा में रखने से घर में धन का प्रवाह बढ़ता है, परिवार में सौभाग्य आता है और नकारात्मक ऊर्जा दूर रहती है। यह उपाय छोटे निवेश में बड़ी खुशियों का कारण बन सकता है।


आँखें न्यूज़ 24 




