सलमान खान का मिडनाइट सरप्राइज: भाईजान ने फैंस को दिया खास टास्क, फिर जीत लिया दिल
सलमान खान ने देर रात 1 बजे सोशल मीडिया पर एक तस्वीर और मोटिवेशनल कैप्शन शेयर कर फैंस को दिया इंग्लिश ट्रांसलेट करने का टास्क। जानिए फैंस के मजेदार रिएक्शन और सलमान के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की पूरी अपडेट।
सलमान खान चाहे बॉक्स ऑफिस पर Sikandar Flop जैसी फिल्मों का सामना करें, लेकिन उनके चाहने वालों का प्यार हमेशा उनके साथ रहता है। अपनी दरियादिली और सेंस ऑफ ह्यूमर के लिए मशहूर भाईजान अक्सर अपने फैंस के साथ कनेक्टेड रहते हैं। बीते कुछ समय से सलमान सोशल मीडिया पर लगातार एक्टिव दिख रहे हैं। हर दिन नए-नए पोस्ट शेयर करके फैंस को एंटरटेन कर रहे हैं।
पिछली रात करीब 1 बजे, सलमान खान ने अपने X अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया जिसने फैंस को सोच में डाल दिया। इस पोस्ट के साथ भाईजान ने अपनी एक तस्वीर भी डाली। तस्वीर में उनका सीरियस लुक और जबरदस्त फिटनेस नजर आ रही थी।
सलमान का कैप्शन बना चर्चा का विषय
सलमान खान ने तस्वीर के साथ लिखा– “मेहनत करो सही दिशा में. उन्हीं पर वो मेहरबान, और बनाएगा उन्हीं को उनके हुनर को पहलवान.” इतना ही नहीं, सलमान ने इसे इंग्लिश में ट्रांसलेट करने का टास्क भी अपने फैन्स को दे डाला। और फिर क्या था, भाईजान के फैंस ने झटपट इस लाइन को ट्रांसलेट करना शुरू कर दिया।
फैंस के मजेदार रिएक्शन
सलमान के इस पोस्ट पर लोगों ने खूब प्यार लुटाया। किसी ने उनकी फिटनेस की तारीफ की, तो किसी ने उनके अच्छे स्वास्थ्य के लिए दुआ की। एक फैन ने मस्ती करते हुए लिखा– “भाई, रात के 1 बजे आप नाखून क्यों चबा रहे हो?” वहीं, कई लोग इस कैप्शन को उनकी अपकमिंग फिल्म की पंचलाइन मानकर कयास लगाने लगे।
अपकमिंग प्रोजेक्ट्स पर कर रहे मंथन
Sikandar Box Office Flop होने के बाद अब सलमान खान अपने आने वाले प्रोजेक्ट्स पर गंभीरता से विचार कर रहे हैं। उनके पास कई स्क्रिप्ट्स और फिल्में हैं, लेकिन कौन सी फिल्म पहले शुरू करनी है, इस पर फैसला होना बाकी है। फैंस को उम्मीद है कि भाईजान जल्द ही धमाकेदार वापसी करेंगे।


आँखें न्यूज़ 24 




