Bigg Boss 19: नॉमिनेशन टास्क में मचा घमासान, 4 कंटेस्टेंट्स बने बेघर होने के दावेदार
Bigg Boss 19 के नॉमिनेशन टास्क में जबरदस्त ड्रामा देखने को मिला। मृदुल-नतालिया और अवेज-नगमा नॉमिनेट हुए। अभिषेक बजाज की गलती से बिग बॉस ने सख्त कदम उठाया। कुनिका और तान्या की बहस ने घर का माहौल और गरम कर दिया।
रियलिटी शो बिग बॉस 19 का नॉमिनेशन टास्क इस हफ्ते जमकर हंगामा लेकर आया। शो में हुए ‘टाइमिंग टास्क’ ने घरवालों की धड़कनें तेज कर दीं, क्योंकि इस बार नॉमिनेशन की प्रक्रिया केवल रणनीति नहीं, बल्कि धैर्य और सटीक अंदाज पर टिकी थी। नतीजा यह हुआ कि चार कंटेस्टेंट्स – मृदुल तिवारी, नतालिया जानोसजेक, अवेज दरबार और नगमा मिराजकर – बेघर होने के लिए नॉमिनेट हो गए।
19 मिनट का खेल बना नॉमिनेशन की वजह
इस हफ्ते बिग बॉस ने जोड़ियों को 19 मिनट का सही अनुमान लगाने का टास्क दिया। एक-एक जोड़ी को टाइमिंग गिननी थी, जबकि बाकी सदस्य उन्हें डिस्टर्ब करने की कोशिश करते रहे।
मृदुल तिवारी और नतालिया जानोसजेक ने 16 मिनट का अनुमान लगाया, जो सबसे गलत साबित हुआ। इसी वजह से दोनों सीधे नॉमिनेट हो गए।
अवेज और नगमा को सजा, वजह बनी अभिषेक की गलती
जहां टाइमिंग के कारण मृदुल-नतालिया नॉमिनेट हुए, वहीं अवेज दरबार और नगमा मिराजकर का नॉमिनेशन पूरी तरह अलग वजह से हुआ।
दरअसल, अभिषेक बजाज ने नगमा की मदद करने के लिए नियम तोड़ते हुए कमरे का दरवाजा बंद कर दिया। बिग बॉस ने इसे सीधा उल्लंघन माना और इसकी सजा अवेज-नगमा की जोड़ी को दी, जिन्हें तुरंत नॉमिनेट कर दिया गया।
सबसे बेहतर प्रदर्शन करने वाली जोड़ियां
- गौरव खन्ना और तान्या मित्तल – 20 मिनट 25 सेकंड
- प्रणित मोरे और फरहाना भट्ट – 20 मिनट 48 सेकंड
इन दोनों जोड़ियों ने सबसे नजदीकी टाइमिंग पकड़ी और खुद को नॉमिनेशन से सुरक्षित कर लिया।
कुनिका और तान्या की बहस बनी सुर्खी
नॉमिनेशन टास्क के दौरान घर के अंदर झगड़े भी खूब हुए। सबसे ज्यादा सुर्खियों में रहीं कुनिका सदानंद और तान्या मित्तल। कुनिका ने तान्या की परवरिश को लेकर कटाक्ष किया, जिससे तान्या रो पड़ीं। इस पर गौरव खन्ना समेत कई घरवाले तान्या के पक्ष में खड़े हो गए। लेटेस्ट एपिसोड में तान्या ने भी कुनिका को जमकर जवाब दिया। गुस्से में आकर कुनिका ने सभी घरवालों के लिए खाना बनाना बंद कर दिया, जिससे घर का माहौल और भी तनावपूर्ण हो गया।


आँखें न्यूज़ 24 




