G-7 summit: ट्रंप का बड़ा बयान, वॉशिंगटन लौटने की असली वजह का खुलासा; मैक्रों पर साधा निशाना

डोनाल्ड ट्रंप ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों पर जी-7 शिखर सम्मेलन के बीच गलत बयान देने का आरोप लगाया। ट्रंप ने अपनी पोस्ट में लिखा कि उनका वॉशिंगटन लौटने का कारण युद्धविराम नहीं, बल्कि एक बड़ी वजह है। जानें, ट्रंप के इस बयान का अंतरराष्ट्रीय राजनीति पर क्या असर पड़ सकता है।

G-7 summit: ट्रंप का बड़ा बयान, वॉशिंगटन लौटने की असली वजह का खुलासा; मैक्रों पर साधा निशाना
Donald Trump and Emmanuel Macron

जी-7 शिखर सम्मेलन के बीच, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों पर निशाना साधा है। ट्रंप ने अपने ट्रुथ सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट में कहा कि मैक्रों उन्हें लेकर गलत बयान दे रहे हैं।

ट्रंप ने लिखा, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों प्रसिद्धि पाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने गलत तरीके से कहा कि मैं जी-7 सम्मेलन छोड़कर इजरायल और ईरान के बीच युद्धविराम पर काम करने के लिए वॉशिंगटन डी.सी. लौट गया। यह पूरी तरह गलत है! मैक्रों को कोई अंदाजा नहीं है कि मैं क्यों जा रहा हूं। इसका युद्धविराम से कोई लेना-देना नहीं है। असली वजह इससे कहीं बड़ी है।

ट्रंप ने आगे कहा कि मैक्रों या तो जानबूझकर या गलती से हर बार उनकी बातों को गलत समझते हैं। हालांकि, ट्रंप ने वॉशिंगटन लौटने की असली वजह का खुलासा नहीं किया, लेकिन उनकी यह टिप्पणी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चर्चा का विषय बन गई है।