ICC वर्ल्ड कप 2025 का फुल शेड्यूल जारी, जानें सभी मैचों की टाइमिंग और जगह

ICC वूमेन्स वर्ल्ड कप 2025 का शेड्यूल जारी हो चुका है। टूर्नामेंट का आगाज 30 सितंबर को भारत-श्रीलंका मैच से होगा। 4 भारतीय शहरों और कोलंबो में मुकाबले खेले जाएंगे। फाइनल 2 नवंबर को कोलंबो/बेंगलुरु में होगा।

ICC वर्ल्ड कप 2025 का फुल शेड्यूल जारी, जानें सभी मैचों की टाइमिंग और जगह
प्रतीकात्मक तस्वीर

आईसीसी ने वूमेन्स वर्ल्ड कप 2025 के शेड्यूल का ऐलान कर दिया है। टूर्नामेंट का उद्घाटन मुकाबला 30 सितंबर को भारत और श्रीलंका के बीच बेंगलुरु में खेला जाएगा। यह टूर्नामेंट राउंड-रॉबिन फॉर्मेट में खेला जाएगा, जिसमें सभी टीमें एक-दूसरे से मुकाबला करेंगी।

राउंड-रॉबिन फॉर्मेट और सेमीफाइनल की जानकारी
राउंड-रॉबिन स्टेज 26 अक्टूबर तक चलेगा, जिसके बाद सेमीफाइनल मुकाबले 29 और 30 अक्टूबर को खेले जाएंगे। फाइनल मुकाबला 2 नवंबर को होगा। पाकिस्तान के लिए न्यूट्रल वेन्यू के रूप में कोलंबो चुना गया है। अगर पाकिस्तान सेमीफाइनल या फाइनल में पहुंचता है तो उनके मैच कोलंबो में ही आयोजित किया जाएगा।

4 भारतीय शहरों में मैच और कोलंबो के खास आयोजन
भारत में 4 शहर—बेंगलुरु, गुवाहाटी, इंदौर, और विशाखापत्तनम—टूर्नामेंट की मेजबानी करेंगे। पाकिस्तान अपने सभी मुकाबले श्रीलंका के कोलंबो में खेलेगा। कोलंबो में कुल 11 मैच होंगे, जिनमें से 4 मैच श्रीलंका के भी हैं।

तारीख मुकाबला स्थान
30 सितंबर भारत बनाम श्रीलंका बेंगलुरु
1 अक्टूबर ऑस्ट्रेलिया बनाम न्यूजीलैंड ऑस्ट्रेलिया बनाम न्यूजीलैंड
2 अक्टूबर बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान कोलंबो
3 अक्टूबर इंग्लैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका बेंगलुरु
5 अक्टूबर भारत बनाम पाकिस्तान कोलंबो
12 अक्टूबर भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वाइजैग
26 अक्टूबर भारत बनाम बांग्लादेश बेंगलुरु
29 अक्टूबर सेमीफाइनल 1  बेंगलुरु
30 अक्टूबर सेमीफाइनल 2  बेंगलुरु
2 नवंबर फाइनल कोलंबो/बेंगलुरु