भारत की सहनशीलता की सीमा तय, शशि थरूर ने पाकिस्तान को चेताया
कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने अमेरिका में पाकिस्तान को स्पष्ट चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि भारत की सहनशीलता की सीमा है और आतंकी हमलों का निर्णायक जवाब दिया जाएगा।
अमेरिका में युवा पेशेवरों के साथ बातचीत में, कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा कि अगर पाकिस्तान ने भारत को उकसाया तो उसे जोरदार जवाब मिलेगा। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले पर उन्होंने भारत की प्रतिक्रिया को संयमित लेकिन निर्णायक बताया।
'हमारी सहनशीलता की भी सीमा है'
शशि थरूर ने कहा, हमने संयम बरता, लेकिन यह भी साफ किया कि हमारी सहनशीलता की सीमा है। यह कोई ऑप्शन नहीं था, बल्कि आवश्यकता थी।" उन्होंने भारत की शांति की प्राथमिकता को दोहराते हुए कहा कि आतंकी हमलों को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।
भारत का स्पष्ट संदेश
कांग्रेस सांसद ने कहा कि अगर पाकिस्तान ने ऐसे हमलों को बढ़ावा दिया तो भारत पहले से भी कड़ी प्रतिक्रिया देगा। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से भारत के लिए समर्थन और समझ की मांग की।
पाकिस्तान पर आरोप
शशि थरूर ने पाकिस्तान की "इनकार की नीति" की आलोचना की। उन्होंने ओसामा बिन लादेन के एबटाबाद में छिपे होने का उदाहरण देते हुए कहा कि पाकिस्तान तब तक इनकार करता है जब तक रंगे हाथों पकड़ा न जाए।
सोशल मीडिया पर सबूत
कांग्रेस सांसद ने कहा, सोशल मीडिया पर सामने आई तस्वीरें दिखाती हैं कि पाकिस्तानी सेना और पुलिस आतंकी जनाजों में शामिल हुईं। ये सबूत के तौर पर पर्याप्त हैं।
पाकिस्तान के पिछले हमले और भारत की कार्रवाई
उन्होंने बताया कि पिछले साल 24 आतंकी हमले हुए, लेकिन इस बार की स्थिति अलग थी। अंतरराष्ट्रीय समुदाय ने इस बार पाकिस्तान की संलिप्तता पर कोई संदेह नहीं जताया।


आँखें न्यूज़ 24 




