...तो इस बार ओपनिंग भारतीय नौसेना के हाथों होगी, INS विक्रांत से राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान को दी चेतावनी
INS विक्रांत के दौरे पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भारतीय नौसेना की ताकत और आतंकवाद के खिलाफ भारत की कठोर नीति को लेकर पाकिस्तान को सख्त चेतावनी दी। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता को भी सराहा।
मुंबई में INS विक्रांत के दौरे के दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भारतीय नौसेना की ताकत और आतंकवाद के खिलाफ भारत की कठोर नीति पर जोर दिया। उन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता का उल्लेख करते हुए कहा कि भारतीय नौसेना ने अपनी ‘साइलेंट सर्विस’ से पाकिस्तानी सेना को ‘बोतल में बंद’ रखने में सफलता प्राप्त की है। रक्षा मंत्री ने अपने भाषण में पाकिस्तान को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा, "अगर पाकिस्तान ने कोई नापाक हरकत की, तो इस बार ओपनिंग भारतीय नौसेना के हाथों होगी।
आतंकवाद के खिलाफ भारत की सख्त नीति
राजनाथ सिंह ने आतंकवाद के मुद्दे पर पाकिस्तान की निंदा करते हुए स्पष्ट किया कि भारत अब आतंकवाद को बर्दाश्त नहीं करेगा। उन्होंने कहा, "पाकिस्तान को यह समझ लेना चाहिए कि आतंकवाद का खेल खत्म हो चुका है। यदि वह ऐसी गतिविधियों को बढ़ावा देगा, तो उसे हर बार हार का सामना करना पड़ेगा।"
मुंबई हमलों के मास्टरमाइंड हाफिज सईद और मसूद अज़हर का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, "इन गुनहगारों को भारत के हवाले किया जाना चाहिए ताकि इंसाफ हो सके।"
‘ऑपरेशन सिंदूर’ और भारतीय नौसेना की सराहना
INS विक्रांत पर भारतीय नौसेना की सराहना करते हुए रक्षा मंत्री ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा, "हमारी नौसेना समंदर की तरह शांत रहते हुए सुनामी लाने की क्षमता रखती है। उन्होंने पाकिस्तान को यह भी आगाह किया कि भारतीय नौसेना की फायर पावर का सामना करना आसान नहीं होगा।
भारत की बातचीत पर शर्तें स्पष्ट
पाकिस्तान की ओर से बातचीत की पेशकश पर भारत का रुख स्पष्ट करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा, बातचीत केवल आतंकवाद और PoK पर होगी। अगर पाकिस्तान गंभीर है, तो उसे आतंकवादियों को भारत के सुपुर्द करना चाहिए।


आँखें न्यूज़ 24 




