इस देश में धूम्रपान पर बैन, पब्लिक प्लेस में सिगरेट पीना पड़ेगा महंगा; जानिए नए नियम और सजा
फ्रांस ने सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान पर प्रतिबंध लगाने का बड़ा कदम उठाया है। जानें नए नियम, सजा और प्रभावित क्षेत्रों के बारे में विस्तार से।
फ्रांस ने सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान के खिलाफ बड़ा कदम उठाते हुए पार्क, समुद्री किनारे, स्कूल, और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर सख्ती से प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया है। यह प्रतिबंध 1 जुलाई से लागू होगा। फ्रांस की स्वास्थ्य और परिवार मंत्री कैथरीन वौट्रिन ने कहा कि बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया गया है। जहां बच्चे होते हैं, वहां साफ हवा सुनिश्चित करना सरकार का प्राथमिक उद्देश्य है।
धूम्रपान प्रतिबंध के स्थान
- समुद्री किनारे
- सार्वजनिक पार्क
- स्कूल परिसर के आसपास
- बस स्टॉप
- स्पोर्ट्स वेन्यू
धूम्रपान करने पर सजा:
प्रतिबंधित स्थानों पर धूम्रपान करते हुए पकड़े जाने पर $153 (लगभग 13,000 रुपये) का जुर्माना लगाया जाएगा।
कैफे और बार में छूट:
कैफे और बार के बाहरी हिस्सों में धूम्रपान की अनुमति बनी रहेगी।
इलेक्ट्रिक सिगरेट पर छूट:
इस प्रतिबंध में इलेक्ट्रिक सिगरेट को शामिल नहीं किया गया है।
आंकड़े और स्वास्थ्य प्रभाव:
हर साल तंबाकू संबंधी बीमारियों से 75,000 से अधिक मौतें होती हैं। फ्रांस की कुल आबादी का 23.1% हिस्सा प्रतिदिन धूम्रपान करता है।


आँखें न्यूज़ 24 




