जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों की बड़ी सफलता: गुरेज सेक्टर में मोस्टवांटेड आतंकी ‘समंदर चाचा’ एनकाउंटर में ढेर

जम्मू-कश्मीर के गुरेज सेक्टर में सुरक्षाबलों ने बड़ी कामयाबी हासिल की। मोस्टवांटेड आतंकी बागू खान उर्फ समंदर चाचा एनकाउंटर में मारा गया। तीन दशक से वह आतंकियों के लिए ‘ह्यूमन GPS’ की तरह काम कर रहा था।

जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों की बड़ी सफलता: गुरेज सेक्टर में मोस्टवांटेड आतंकी ‘समंदर चाचा’ एनकाउंटर में ढेर

जम्मू-कश्मीर के गुरेज सेक्टर में सुरक्षाबलों ने गुरुवार (28 अगस्त 2025) को एक बड़ी सफलता हासिल की। लंबे समय से वांछित आतंकी बागू खान उर्फ समंदर चाचा को सुरक्षाबलों ने एनकाउंटर में मार गिराया। सेना और खुफिया एजेंसियों की नजर में बागू खान बेहद खतरनाक और चालाक आतंकी माना जाता था, क्योंकि वह पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) से 1955 से सक्रिय था और नियंत्रण रेखा (LoC) के गुप्त रास्तों का सबसे बड़ा जानकार था।

बागू खान कौन था? क्यों कहा जाता था ‘ह्यूमन GPS’
बागू खान को आतंकी संगठनों में “Human GPS” कहा जाता था। वजह यह थी कि उसे गुरेज और बांदीपुरा के पहाड़ी इलाकों, बर्फीले दर्रों और छिपे हुए रास्तों की बारीक जानकारी थी। यही कारण है कि पिछले तीन सालों में उसने 100 से ज्यादा घुसपैठ की कोशिशों में आतंकियों को सफलतापूर्वक मदद दी।

एक समय वह हिजबुल मुजाहिद्दीन का कमांडर भी रह चुका था और तब से ही आतंकवादी संगठनों की घुसपैठ रणनीति का अहम हिस्सा था। हर आतंकी गिरोह के लिए बागू खान एक भरोसेमंद गाइड और योजनाकार माना जाता था।

सुरक्षाबलों ने ऐसे बनाया एनकाउंटर का जाल
खुफिया एजेंसियों को जानकारी मिली थी कि बागू खान गुरेज सेक्टर से एक और घुसपैठ की साजिश रच रहा है। सेना ने इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू किया। गुरुवार देर रात जब संदिग्ध गतिविधियां देखी गईं तो सैनिकों ने उसे रोकने की कोशिश की।

इस पर आतंकियों ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में सेना ने बागू खान और उसके साथ मौजूद एक और आतंकी को ढेर कर दिया। एनकाउंटर के बाद भी इलाके में 29 अगस्त की सुबह तक तलाशी अभियान और गोलीबारी जारी रही।

आतंकी नेटवर्क को लगा बड़ा झटका
बागू खान का मारा जाना आतंकियों के लॉजिस्टिक और घुसपैठ नेटवर्क के लिए तगड़ा झटका माना जा रहा है। सुरक्षाबलों के एक अधिकारी ने बताया कि समंदर चाचा जैसे लोग ही आतंकी संगठनों को सीमा पार से भारत में घुसपैठ करने में मदद करते थे।

इस ऑपरेशन ने साबित कर दिया है कि सुरक्षा बल सतर्क हैं और पाकिस्तान की ओर से किसी भी घुसपैठ की कोशिश को नाकाम करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।