Land for Job Scam: दिल्ली कोर्ट ने लालू यादव और परिवार पर आरोप तय किए, ट्रायल की राह हुई साफ

दिल्ली कोर्ट ने लैंड फॉर जॉब घोटाले में लालू यादव, राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव समेत अन्य के खिलाफ आरोप तय किए। CBI की चार्जशीट में रेलवे भर्तियों के बदले जमीन लेने का मामला सामने आया। ट्रायल की राह हुई साफ।

Land for Job Scam: दिल्ली कोर्ट ने लालू यादव और परिवार पर आरोप तय किए, ट्रायल की राह हुई साफ
Lalu Yadav

दिल्ली की अदालत ने लैंड फॉर जॉब घोटाले में बड़ा फैसला सुनाते हुए RJD सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ आरोप तय कर दिए हैं। अदालत ने शुक्रवार को कहा कि आरोपियों ने एक आपराधिक सिंडिकेट की तरह काम किया, और उनके बीच व्यापक साजिश के स्पष्ट संकेत मौजूद हैं। इस आदेश के साथ ही इस कांड में ट्रायल की प्रक्रिया शुरू होने का रास्ता साफ हो गया है। कोर्ट ने माना कि जमीन के बदले नौकरी देने की साजिश प्रारंभिक तौर पर साबित होती है।

CBI की चार्जशीट का खुलासा
सीबीआई की चार्जशीट के अनुसार, 2004 से 2009 के बीच रेल मंत्री रहते हुए लालू यादव ने नौकरी के बदले उम्मीदवारों से जमीन गिफ्ट में ली। चार्जशीट में यह भी कहा गया है कि रेलवे में नियमों को ताक पर रखकर ग्रुप-D भर्तियां की गईं और जमीन उनके परिवार या करीबी लोगों के नाम ट्रांसफर करवा दी गई।

परिवार भी आरोपी
इस मामले में केवल लालू यादव ही नहीं, बल्कि उनकी पत्नी राबड़ी देवी और बेटे तेजस्वी यादव भी आरोपी हैं। अदालत ने पूरे मामले में साजिश और अनियमितताओं के स्पष्ट सबूतों को रेखांकित किया।