Lenskart का नया बी-कैमरा स्मार्ट ग्लास, अब सीधे ग्लास से UPI पेमेंट संभव
Lenskart ने अपने बी-कैमरा स्मार्ट ग्लासेस में डायरेक्ट UPI पेमेंट फीचर जोड़ा है। अब यूजर्स बिना फोन या पिन डाले सिर्फ ग्लास से QR कोड स्कैन और वॉइस कमांड के जरिए पेमेंट कर सकते हैं।
डिजिटल दुनिया में हर दिन नई तकनीक सामने आती है, लेकिन इस बार Lenskart ने तकनीक की दुनिया में हलचल मचा दी है। कंपनी ने बी-कैमरा स्मार्ट ग्लासेस को डायरेक्ट UPI पेमेंट के साथ पेश करने की घोषणा की है। इसका मतलब है कि अब यूजर्स फोन या पिन डाले बिना सिर्फ स्मार्ट ग्लासेस के जरिए पैसों का लेन-देन कर पाएंगे।
यह घोषणा ग्लोबल फिनटेक फेस्टिवल (GFF) 2025 में की गई, जहाँ कंपनी ने बताया कि अब QR कोड स्कैन और वॉइस कमांड के जरिए भुगतान किया जा सकेगा।
कैसे काम करेगा नया पेमेंट फीचर
Lenskart के अनुसार, नए स्मार्ट ग्लासेस में डायरेक्ट यूपीआई इंटीग्रेशन होगा, जो ग्लास को सीधे आपके बैंक अकाउंट से जोड़ेगा। इसका मतलब है कि ट्रांजैक्शन के लिए अब फोन निकालने, ऐप खोलने या पिन डालने की कोई जरूरत नहीं होगी।
स्टेप बाय स्टेप प्रक्रिया:
- ग्लास पहनें
- QR कोड स्कैन करें
- वॉइस कमांड के जरिए पेमेंट पूरा करें
इस फीचर से यूजर्स मैनुअल इंटरैक्शन से पूरी तरह मुक्त होंगे। सिर्फ देखने और बोलने भर से पैसों का लेन-देन तुरंत पूरा हो जाएगा।
पीयूष बंसल का बयान: स्मार्ट ग्लासेस बदलेंगे जीवन
Lenskart के चेयरमैन और CEO पीयूष बंसल ने कहा कि स्मार्ट ग्लासेस अब सिर्फ देखने या फोटो लेने तक सीमित नहीं रहेंगे। यह रोजमर्रा के डेली पेमेंट्स का हिस्सा बन जाएंगे। बी-कैमरा स्मार्ट ग्लासेस में एडवांस POV कैमरा और AI फीचर्स शामिल हैं, जिससे यूजर्स को और भी सहज और सुरक्षित अनुभव मिलेगा।
Lenskart की टेक्नोलॉजी और ग्लोबल उपस्थिति
Lenskart एक टेक्नोलॉजी-ड्रिवन आई-वीयर कंपनी है, जो डिज़ाइनिंग, मैन्युफैक्चरिंग, ब्रांडिंग और रिटेल ऑपरेशंस में सक्रिय है। कंपनी के AI-ड्रिवन वर्चुअल ट्राय-ऑन फीचर ग्राहकों को ग्लास या चश्मा ऑनलाइन ट्राई करने में मदद करते हैं।
कंपनी प्रिस्क्रिप्शन ग्लासेस, सनग्लासेस, कॉन्टैक्ट लेंस और एक्सेसरीज़ भी उपलब्ध कराती है और इसका ग्लोबल नेटवर्क मजबूत है।
डिजिटल पेमेंट्स का नया युग
इस नई तकनीक के साथ डिजिटल पेमेंट्स का तरीका पूरी तरह बदलने वाला है। अब फोन निकालना, ऐप खोलना और पिन डालना पुराने जमाने की बात होगी। Lenskart के स्मार्ट ग्लासेस से पेमेंट तेज, सुरक्षित और बेहद आसान हो जाएगा।


आँखें न्यूज़ 24 




