दूध में थूक मिलाने का सनसनीखेज मामला, CCTV में कैद हुई 'थूक जिहाद' की करतूत

लखनऊ में दूध में थूक मिलाने का मामला CCTV में कैद, आरोपी शरीफ उर्फ पप्पू के खिलाफ हिंदू महासभा ने थूक जिहाद का आरोप लगाया। पढ़ें पूरी खबर।

दूध में थूक मिलाने का सनसनीखेज मामला, CCTV में कैद हुई 'थूक जिहाद' की करतूत

लखनऊ से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है, जिसने पूरे शहर में सनसनी फैला दी है। गोमती नगर इलाके में एक दूधिये द्वारा दूध देने से पहले बर्तन में थूकने का मामला सामने आया है। पीड़ित के घर लगे CCTV कैमरे में यह पूरी घटना रिकॉर्ड हो गई।

पीड़ित लव शुक्ला, जो सनातन धर्म पार्टी के अध्यक्ष हैं, ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है और आरोपी के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है। घटना के बाद इलाके में हिंदू संगठनों ने प्रदर्शन भी किया।

CCTV फुटेज में दिखा दूधिये का गंदा खेल
लव शुक्ला ने बताया कि वह लखनऊ के विनय खंड (गोमती नगर) में रहते हैं। शनिवार 5 जुलाई को जब वह रोज़ की तरह घर के CCTV कैमरे की रिकॉर्डिंग चेक कर रहे थे, तो उन्होंने देखा कि दूध देने से पहले दूधिया दूध के बर्तन में थूक रहा है। इसके बाद वह वही दूध उनके घर में देकर चला गया।

यह देखकर लव शुक्ला दंग रह गए। उन्होंने मोहल्ले के तीन और लोगों को साथ लेकर गोमती नगर थाने जाकर शिकायत दर्ज कराई।

नाम बताया पप्पू, निकला शरीफ
लव शुक्ला के मुताबिक, वह इस दूधिये को लंबे समय से पप्पू नाम से जानते थे और उसे हिंदू समझते थे। लेकिन घटना के बाद पता चला कि उसका असली नाम शरीफ है और वह मुस्लिम समुदाय से है।

लव शुक्ला ने आरोप लगाया कि शरीफ ने यह जानबूझकर किया और बच्चों तक का खाना दूषित किया। उन्होंने कहा कि ऐसे व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई जरूरी है ताकि दूसरों को सबक मिले।

हिंदू महासभा ने भी दी तहरीर, 'थूक जिहाद' के खिलाफ प्रदर्शन
शिकायत के वक्त लव शुक्ला के साथ हिंदू महासभा से शिशिर चतुर्वेदी और कई स्थानीय लोग भी मौजूद रहे। सभी ने पुलिस से आरोपी के खिलाफ सख्त धाराओं में मुकदमा दर्ज करने और गिरफ्तारी की मांग की। लोगों ने इसे 'थूक जिहाद' बताते हुए इलाके में विरोध प्रदर्शन भी किया।