71वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स 2025: शाहरुख, विक्रांत मैसी और रानी मुखर्जी ने जीते दिल, ‘12वीं फेल’ बनी बेस्ट फीचर फिल्म
नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स 2025 में हिंदी फिल्मों की धूम रही। 'द फर्स्ट फिल्म' को बेस्ट डायरेक्टर, 'गिद्ध' को बेस्ट शॉर्ट फिल्म और 'द साइलेंट एपिडेमिक' को बेस्ट नॉन फीचर फिल्म का अवॉर्ड मिला। जानिए सभी विजेताओं की लिस्ट और विवरण।
लंबे इंतज़ार के बाद आखिरकार 71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार (National Film Awards 2025) की घोषणा हो गई है। शुक्रवार को दिल्ली स्थित नेशनल मीडिया सेंटर में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव और एल मुरुगन की मौजूदगी में विजेताओं के नामों का ऐलान किया गया।
इस बार हिंदी फिल्मों के साथ-साथ अन्य क्षेत्रीय भाषाओं की फिल्मों ने भी दमदार प्रदर्शन किया है। रानी मुखर्जी, विक्रांत मैसी और शाहरुख खान को इस साल का बेस्ट एक्टर-एक्ट्रेस अवॉर्ड मिला है, वहीं ‘12वीं फेल’ को सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म का पुरस्कार दिया गया।
कौन-कौन बने विजेता? जानिए पूरी लिस्ट
मुख्य अभिनय और फीचर कैटेगरी में पुरस्कार
- बेस्ट फीचर फिल्म: 12वीं फेल
- बेस्ट एक्टर (संयुक्त रूप से): विक्रांत मैसी (12वीं फेल) और शाहरुख खान (जवान / डंकी)
- बेस्ट एक्ट्रेस: रानी मुखर्जी (मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे)
- बेस्ट पॉपुलर फिल्म (होलसम एंटरटेनमेंट): रॉकी और रानी की प्रेम कहानी
भाषा अनुसार सर्वश्रेष्ठ क्षेत्रीय फिल्में
- हिंदी: कटहल
- तेलुगु: भगवंत केसरी
- तमिल: पार्किंग
- पंजाबी: गोद्दे गोद्दे चा
- उड़िया: पुष्करा
- मराठी: श्यामची आई
- कन्नड़: कंदिलू
- ताई फेक: पाई तांग
- गारो: रिमदोगितांगा
तकनीकी व अन्य रचनात्मक पुरस्कार
- बेस्ट म्यूज़िक डायरेक्शन (हिंदी): एनिमल – हर्षवर्धन रामेश्वर
- बेस्ट म्यूज़िक डायरेक्शन (तमिल): वाथी – जीवी प्रकाश कुमार
- बेस्ट लिरिक्स: बलगम (तेलुगु)
- बेस्ट साउंड डिजाइनर: एनिमल – सचिन सुधाकरन, हरिहरण मुरलीधरण
- बेस्ट सिनेमेटोग्राफी: द केरल स्टोरी – प्रंसतानु मोहापात्रा
- बेस्ट डायलॉग राइटिंग: सिर्फ एक बंदा काफी है
- बेस्ट एक्शन डायरेक्शन: हनु-मान (तेलुगु)
- बेस्ट कोरियोग्राफी: रॉकी और रानी की प्रेम कहानी (ढिंढोरा बाजे रे)
- बेस्ट मेकअप (हिंदी): साम बहादुर – श्रीकांत देसाई
- बेस्ट कॉस्ट्यूम डिज़ाइनर: साम बहादुर – दिव्या गंभीर, सचिन लावलेकर, निधि गंभीर
बच्चों की परफॉर्मेंस को भी मिला सम्मान
- बेस्ट चाइल्ड आर्टिस्ट्स: गांधी तथा चेतु – सुक्रीति वेनी बंद्रेदी
- जिप्सी – कबीर खंडारे
- नाल – त्रिशा तोसार, श्रीनीवास पोकले, भार्गव जगपत
प्लेबैक सिंगर्स को भी मिला सम्मान
- बेस्ट फीमेल प्लेबैक सिंगर: शिल्पा राव
- बेस्ट मेल प्लेबैक सिंगर: पीवीएन एस रोहित (तेलुगु)
स्पेशल मेंशन
- एनिमल (री-रिकॉर्डिंग मिक्सचर) – एम. आर. राजाकृष्णनन


आँखें न्यूज़ 24 




