IndiGo फ्लाइट में मुस्लिम यात्री को थप्पड़, कैबिन क्रू की अपील- 'प्लीज उसे मत मारो'- वीडियो वायरल

Indigo फ्लाइट में मुस्लिम यात्री को थप्पड़ मारने का वीडियो वायरल। सोशल मीडिया पर गुस्सा, मंत्रालय ने जांच का आश्वासन दिया। जानिए पूरी घटना।

IndiGo फ्लाइट में मुस्लिम यात्री को थप्पड़, कैबिन क्रू की अपील- 'प्लीज उसे मत मारो'- वीडियो वायरल
वायरल वीडियो से ली गई फोटो

सोशल मीडिया पर एक चौंकाने वाला वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें इंडिगो एयरलाइंस (IndiGo Airlines) की एक फ्लाइट में एक मुस्लिम यात्री को थप्पड़ मारे जाने की घटना कैद है। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि जब फ्लाइट उड़ान भरने ही वाली थी, तभी कैबिन क्रू एक मुस्लिम मुसाफिर को उसकी सीट तक ले जा रहा था, तभी अचानक एक व्यक्ति उसकी ओर बढ़ा और उसके चेहरे पर जोरदार थप्पड़ मार दिया।

'प्लीज उसे मत मारो...': कैबिन क्रू की अपील, लेकिन आरोपी चुप
वीडियो में दिखाई देता है कि थप्पड़ के बाद फ्लाइट में अफरा-तफरी मच गई। कैबिन क्रू बार-बार "Please don’t hit him... Stay calm" कहकर मामले को शांत कराने की कोशिश करता है।

एक अन्य यात्री उस आरोपी व्यक्ति से पूछता है, तुमने उसे क्यों मारा? लेकिन आरोपी व्यक्ति कोई जवाब नहीं देता।

जिस मुसाफिर को थप्पड़ मारा गया, वह घटना के बाद काफी घबराया और असहज दिखाई दे रहा था। फ्लाइट अटेंडेंट्स उसे पानी पिलाते हैं, और उसे सीट पर बिठाकर शांत कराने की कोशिश करते हैं।

सोशल मीडिया पर फूटा गुस्सा, धार्मिक भेदभाव का आरोप
इस घटना का वीडियो जैसे ही वायरल हुआ, सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रियाएं आने लगीं। कई यूजर्स ने इसे "Hate Crime" और "Religious Discrimination in Airlines" बताया। वहीं, कुछ लोगों ने इंडिगो क्रू की सूझबूझ की भी सराहना की जिसने स्थिति को और बिगड़ने से रोका।

अब जांच की मांग, मंत्रालय ने कही सख्त कार्रवाई की बात
इंडिगो एयरलाइंस की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं हुआ है। लेकिन नागरिक उड्डयन मंत्रालय से जुड़े एक अधिकारी ने कहा है, हमने इस घटना का वीडियो देखा है और अगर यह सत्य पाया गया तो जिम्मेदार व्यक्ति पर उचित कार्रवाई की जाएगी।"