India-Russia Ties पर ट्रंप के हमले पर विदेश मंत्रालय का पलटवार: 'हमारी दोस्ती किसी तीसरे देश की मंजूरी पर नहीं'
भारत ने ट्रंप के आरोपों को किया खारिज। विदेश मंत्रालय ने कहा, भारत-रूस संबंध मजबूत हैं, अमेरिका या किसी तीसरे देश के नजरिये से नहीं चलेंगे।
भारत सरकार ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के तीखे बयानों के जवाब में स्पष्ट किया है कि भारत-रूस संबंध (India-Russia Relations) बिल्कुल स्थिर हैं और इनमें किसी प्रकार का तनाव नहीं है।
विदेश मंत्रालय (MEA) के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने शुक्रवार को कहा कि हमारे द्विपक्षीय संबंध हमारी राष्ट्रीय प्राथमिकताओं और हितों पर आधारित हैं। इन्हें किसी तीसरे देश के चश्मे से नहीं देखा जाना चाहिए।
ट्रंप ने हाल ही में भारत को "Dead Economy" तक कह दिया था और रूस से तेल खरीद पर सवाल उठाए थे।
भारत का सख्त संदेश
रणधीर जायसवाल ने जोर देते हुए कहा, हमारी रक्षा आवश्यकताओं की पूर्ति पूरी तरह से राष्ट्रीय सुरक्षा की रणनीति पर आधारित होती है। भारत-रूस रक्षा सहयोग समय की कसौटी पर खरा उतरा है।
यह बयान साफ तौर पर अमेरिका के उस संकेत के जवाब में था, जिसमें भारत के रूस से लगातार हथियार और तेल खरीदने पर राजनीतिक दबाव डाला गया।
रूस बना भारत का सबसे बड़ा तेल आपूर्तिकर्ता, ट्रंप नाराज़
रूस अब भारत का सबसे बड़ा कच्चा तेल आपूर्तिकर्ता बन चुका है।
- 35-40% आयात रूस से
- यूक्रेन युद्ध से पहले यह आंकड़ा सिर्फ 0.2% था
जब अमेरिकी मीडिया में यह रिपोर्ट आई कि भारत ने रूसी तेल की खरीद बंद कर दी है, तो इस पर विदेश मंत्रालय ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा, हमें इस तरह की किसी विशेष जानकारी की पुष्टि नहीं है। भारत अपनी ऊर्जा आवश्यकताओं और वैश्विक स्थिति को देखते हुए फैसले लेता है।
'हमारा रिश्ता मजबूत था, है और रहेगा'
डोनाल्ड ट्रंप के बयानों के बीच भारत ने अमेरिका के साथ संबंधों को लेकर संतुलित रुख बनाए रखा। MEA प्रवक्ता ने कहा, हमारा ध्यान उस ठोस एजेंडे पर है, जिसे भारत और अमेरिका ने मिलकर तय किया है। साझा हितों, लोकतांत्रिक मूल्यों और लोगों के बीच गहरे संबंधों पर आधारित हमारी रणनीतिक साझेदारी मजबूत है।
Iran Oil & US Sanctions पर भारत का रुख
ईरान के साथ व्यापार करने वाली भारतीय कंपनियों पर अमेरिकी प्रतिबंधों को लेकर रणधीर जायसवाल ने कहा, हमने इन प्रतिबंधों को नोट किया है और इस पर विचार कर रहे हैं।
नोबेल पुरस्कार की ट्रंप दावेदारी पर MEA का जवाब
व्हाइट हाउस की प्रवक्ता द्वारा डोनाल्ड ट्रंप को नोबेल पुरस्कार देने की मांग पर विदेश मंत्रालय ने स्पष्ट कहा, इस पर जवाब देना व्हाइट हाउस का दायित्व है।


आँखें न्यूज़ 24 




