भारत की बढ़ती ताकत: INS निस्तार, 100% स्वदेशी AK-203 ‘शेर’ राइफल और 3 मिसाइल टेस्ट्स से दहला दुश्मन
INS Nistar Indian Navy में Silent Killer के रूप में शामिल हुआ, Army को जल्द मिलेगी Made in India AK-203 Sher Rifle और 48 घंटे में तीन मिसाइल टेस्ट से भारत ने दिखाई ताकत। जानें पूरी डिटेल्स।
भारतीय नौसेना ने अपने बेड़े में शामिल किया INS Nistar, जो एक अत्याधुनिक Diving Support Vessel (DSV) है। यह जहाज 80% स्वदेशी तकनीक से बना है और 650 मीटर गहराई तक फंसी पनडुब्बियों को बचाने में सक्षम है।
INS Nistar की खासियतें:
- पूरी तरह डेडिकेटेड DSV, जिसका वजन 9,350 टन और लंबाई 120 मीटर।
- 200 से ज्यादा नौसैनिकों की तैनाती की क्षमता, बिना बंदरगाह लौटे 60 दिन तक ऑपरेशन।
- Deep Submergence Rescue Vehicle (DSRV) के जरिए 650 मीटर तक पनडुब्बी रेस्क्यू।
- हेलीकॉप्टर ऑपरेशन और 80% Make in India तकनीक।
इतिहास से जुड़ा नाम:
1971 युद्ध में PNS Ghazi को निस्तेनाबूत करने वाले डाइविंग टेंडर का नाम भी INS Nistar था। INS Nipun पश्चिमी तट पर और INS Nistar पूर्वी तट पर तैनात रहेगा।
AK-203 ‘शेर’ राइफल: पूरी तरह स्वदेशी और दुश्मन की तबाही
भारतीय सेना के लिए बनाई जा रही AK-203 असॉल्ट राइफल अब पूरी तरह स्वदेशी बनने वाली है। यूपी के अमेठी के कोरवा में इसे 100% स्वदेशी कंटेंट के साथ तैयार किया जाएगा और तब इसका नाम रखा जाएगा — AK-203 Sher।
AK-203 Sher की खूबियां:
- AK-47 और AK-103 का मॉडर्न वर्जन, 7.62×39mm कैलिबर।
- हल्की (3.8 किलो), मजबूत, मेंटेनेंस-फ्री और 50,000 राउंड फायरिंग लाइफ।
- प्रति मिनट 600 राउंड की फायरिंग स्पीड, 400 मीटर तक मारक क्षमता।
- ऑप्टिकल, नाइट विजन, ग्रेनेड लॉन्चर सपोर्ट और बेहतरीन एर्गोनॉमिक्स।
- INSAS राइफल को रिप्लेस करेगी।
- दिसंबर 2025 तक पूरी तरह स्वदेशी और 2030 तक पूरी आर्म्ड फोर्सेज को डिलीवर।
उत्पादन लक्ष्य:
हर महीने 12,000 राइफल्स का उत्पादन।
हर साल 1.5 लाख राइफलें — जिनमें 1.2 लाख आर्म्ड फोर्सेज के लिए और बाकी एक्सपोर्ट।
48 घंटे में तीन मिसाइल टेस्ट: Agni-1, Prithvi-2 और Akash Prime
भारत ने अपनी मिसाइल क्षमता का भी जोरदार प्रदर्शन किया। पिछले 48 घंटे में DRDO ने तीन मिसाइलों का सफल परीक्षण किया:
Agni-1: मध्यम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल।
Prithvi-2: सतह से सतह पर मार करने वाली मिसाइल।
Akash Prime: सतह से हवा में मार करने वाली एडवांस मिसाइल।
यह परीक्षण दुश्मनों के लिए सीधा संदेश है कि भारत पूरी तरह तैयार है।


आँखें न्यूज़ 24 




