अमेरिका में नीरव मोदी का भाई Nehal Modi गिरफ्तार, PNB Scam में बड़ा एक्शन; जल्द भारत लाया जा सकता है

PNB Scam में भगोड़े नीरव मोदी के भाई नेहाल मोदी को अमेरिका में गिरफ्तार किया गया। 17 जुलाई को सुनवाई में प्रत्यर्पण पर फैसला हो सकता है। जानें पूरी खबर।

अमेरिका में नीरव मोदी का भाई Nehal Modi गिरफ्तार, PNB Scam में बड़ा एक्शन; जल्द भारत लाया जा सकता है
Nehal Modi

भारत के बहुचर्चित पंजाब नेशनल बैंक (PNB) घोटाले में वांटेड और भगोड़ा घोषित नीरव मोदी के भाई नेहाल मोदी (Nehal Modi) को अमेरिका में गिरफ्तार कर लिया गया है। अमेरिकी अधिकारियों ने भारत सरकार को जानकारी दी कि 4 जुलाई 2025 को नेहाल को हिरासत में लिया गया। यह गिरफ्तारी भारत की केंद्रीय एजेंसियों CBI और ED की ओर से भेजी गई extradition request (प्रत्यर्पण अनुरोध) पर की गई।

नेहाल मोदी पर आरोप है कि उसने अपने भाई नीरव मोदी के लिए काला धन (black money) को सफेद करने और छुपाने में अहम भूमिका निभाई। जांच एजेंसियों का दावा है कि उसने शेल कंपनियों (shell companies) के ज़रिए सैकड़ों करोड़ की रकम विदेशों में इधर-उधर करके ट्रैक से बाहर रखी।

17 जुलाई को होगी अमेरिका में अगली सुनवाई
नेहाल मोदी को अमेरिका में एक कोर्ट में पेश किया गया। अब अगली सुनवाई की तारीख 17 जुलाई 2025 तय हुई है, जब status conference होगी। माना जा रहा है कि नेहाल मोदी उस दिन जमानत (bail plea) भी दायर करेगा, लेकिन अमेरिकी सरकारी वकील (prosecutor) इसका विरोध करेंगे। भारत सरकार का प्रयास है कि नेहाल मोदी को जल्द भारत लाया जाए ताकि भारतीय कानून के तहत मुकदमा (trial) चल सके।

किन धाराओं में दर्ज हैं मामले?
अमेरिकी अभियोजन ने कोर्ट में जो शिकायत दाखिल की, उसके मुताबिक नेहाल मोदी के प्रत्यर्पण (extradition) की कार्रवाई इन दो बड़े आरोपों पर आधारित है:
- धन शोधन (Money Laundering) – भारत के Prevention of Money Laundering Act, 2002 (PMLA) की धारा 3 के तहत।
- आपराधिक साजिश (Criminal Conspiracy) – भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 120-B और 201 के तहत।

भारत सरकार की रणनीति: जल्द प्रत्यर्पण
ED और CBI दोनों एजेंसियों ने कोर्ट को बताया है कि नेहाल मोदी PNB स्कैम की साजिश में न केवल शामिल था, बल्कि उसने विदेशों में फर्जी कंपनियों का नेटवर्क बनाकर करोड़ों रुपए की हेराफेरी की। भारत सरकार की कोशिश है कि उसे जल्द भारत लाया जाए और सख्त सज़ा दिलाई जाए।