परिणीति चोपड़ा-राघव चड्ढा बने Parents-to-be, इंस्टाग्राम पर खुशखबरी शेयर कर जीता फैंस का दिल
Parineeti Chopra और Raghav Chadha पेरेंट्स बनने वाले हैं। एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की। शादी के डेढ़ साल बाद आई इस खुशखबरी से फैंस और सेलेब्स दे रहे हैं बधाई। पूरी खबर पढ़ें।
बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) और आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा (Raghav Chadha) के घर बड़ी खुशखबरी आई है। यह कपल जल्द ही माता-पिता बनने वाला है। परिणीति ने इंस्टाग्राम पर एक प्यारा सा पोस्ट शेयर कर अपनी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की है।
सोशल मीडिया पर किया प्रेग्नेंसी अनाउंसमेंट
एक्ट्रेस ने अपने पोस्ट में एक फोटो शेयर की है, जिसमें एक नन्हे से बच्चे का पैर दिखाई दे रहा है और साथ ही लिखा है—“1+1=3”। इस क्रिएटिव अंदाज़ में दी गई खुशखबरी को देखकर उनके दोस्तों, फैमिली और फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा।
कपिल शर्मा शो पर मिला था गुड न्यूज का हिंट
हाल ही में यह कपल The Great Indian Kapil Sharma Show पर नजर आया था। शो के दौरान राघव चड्ढा ने मज़ाक-मज़ाक में कहा था कि "हम जल्द ही गुड न्यूज शेयर करेंगे"। अब जाकर उनके इस हिंट का राज खुल गया है और उन्होंने फैन्स को सबसे बड़ा तोहफा दे दिया है।
2023 में हुई थी भव्य शादी, लंदन में हुई पहली मुलाकात
परिणीति और राघव की लव स्टोरी भी काफी दिलचस्प रही है। दोनों की पहली मुलाकात लंदन में हुई थी, जब परिणीति एक अवॉर्ड शो में गई थीं। उन्होंने खुद ‘आपकी अदालत’ में बताया था कि उस वक्त उन्हें राघव के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं थी, क्योंकि वे राजनीति को फॉलो नहीं करती थीं। लेकिन वहीं से उनकी दोस्ती की शुरुआत हुई, जो बाद में प्यार में बदल गई। इसके बाद कपल ने सितंबर 2023 में उदयपुर में एक ग्रैंड वेडिंग की थी।
रोमांटिक वीडियो ने जीता दिल, फैंस दे रहे बधाई
खुशखबरी के साथ परिणीति ने एक वीडियो भी साझा की है, जिसमें वह अपने पति राघव का हाथ थामे विदेश की गलियों में घूमती नजर आ रही हैं। वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा—“हमारी छोटी सी दुनिया रास्ते में है… बेहिसाब रूप से धन्य महसूस कर रही हूं।” यह पोस्ट वायरल हो गई है और फैंस लगातार उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं।


आँखें न्यूज़ 24 




