पटना एयरपोर्ट पर वैभव सूर्यवंशी से मिले PM मोदी, बिहार के लाल ने IPL 2025 में मचाया धमाल
14 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2025 में धमाकेदार प्रदर्शन किया। पीएम नरेंद्र मोदी ने उनकी प्रतिभा की सराहना की। जानें, उनके डेब्यू और रिकॉर्ड्स की पूरी कहानी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 30 मई को बिहार दौरे के दौरान पटना एयरपोर्ट पर 14 वर्षीय युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी से मुलाकात की। पीएम मोदी ने उनकी प्रतिभा की प्रशंसा करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं और इस मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कीं।
राजस्थान रॉयल्स में शामिल
आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में राजस्थान रॉयल्स ने वैभव सूर्यवंशी को 1 करोड़ 10 लाख रुपये में खरीदा। वैभव का चयन युवा क्रिकेटरों के लिए प्रेरणादायक घटना रही।

सबसे कम उम्र में आईपीएल डेब्यू
19 अप्रैल 2025 को राजस्थान और लखनऊ के बीच हुए मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल में डेब्यू कर सबसे कम उम्र में खेलने का रिकॉर्ड बनाया। इसके साथ ही गुजरात टाइटंस के खिलाफ उन्होंने मात्र 35 गेंदों में शतक लगाकर इतिहास रच दिया।
आईपीएल 2025 का प्रदर्शन
वैभव ने कुल 7 मैचों में 36 के औसत और 206.56 के स्ट्राइक रेट से 252 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने एक शतक और एक अर्धशतक जड़ा। हालांकि, राजस्थान रॉयल्स का सफर लीग स्टेज पर ही समाप्त हो गया।


आँखें न्यूज़ 24 




