UP T20 लीग से पहले मैदान पर आया प्यार: रिंकू सिंह को प्रैक्टिस के दौरान मिला मंगेतर प्रिया सरोज का सरप्राइज

UP T20 लीग 2025 से पहले भारतीय बल्लेबाज रिंकू सिंह को उनकी मंगेतर प्रिया सरोज ने मैदान पर सरप्राइज विज़िट देकर चौंका दिया। सगाई के बाद पहली बार दोनों की पब्लिक मुलाकात का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

UP T20 लीग से पहले मैदान पर आया प्यार: रिंकू सिंह को प्रैक्टिस के दौरान मिला मंगेतर प्रिया सरोज का सरप्राइज
Rinku Singh and Priya Saroj

भारतीय क्रिकेट टीम के विस्फोटक बल्लेबाज रिंकू सिंह और समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज की लव स्टोरी अब सबके सामने है। सगाई से पहले दोनों ने अपने रिश्ते को पूरी तरह गुप्त रखा। लेकिन सगाई के बाद फैंस को भी इनकी झलक देखने का मौका मिल ही जाता है। प्रिया ने अपनी सगाई पर ही यह जाहिर कर दिया था कि वो अपने होने वाले पति रिंकू से बेहद प्यार करती हैं।

मैदान पर मिला सरप्राइज, देखकर रिंकू रह गए क्लीन बोल्ड
इन दिनों रिंकू सिंह UP T20 लीग की तैयारियों में व्यस्त हैं और जमकर प्रैक्टिस कर रहे हैं। मेरठ मावेरिक्स स्क्वाड के इस स्टार प्लेयर को प्रैक्टिस सेशन के दौरान एक ऐसा सरप्राइज मिला, जिसने उन्हें भी पलभर के लिए चौंका दिया। उनकी मंगेतर प्रिया सरोज अचानक शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, ग्रेटर नोएडा पहुंच गईं।

प्रिया सरोज का सिंपल लेकिन दिल जीत लेने वाला अंदाज़
प्रिया सरोज यहां अपने बेहद सिंपल अंदाज़ में पहुंची थीं — पैरों में फ्लैट सैंडल, सूट और दुपट्टा। उन्होंने रिंकू से कुछ पल बातचीत की और फिर चुपचाप वहां से चली गईं। इस दौरान रिंकू के हाथ में बैट था और उन्होंने ग्लव्स भी नहीं उतारे। उनके पीछे बाकी खिलाड़ी वार्म-अप में लगे हुए थे।

17 अगस्त से शुरू होगा UP T20 लीग का रोमांच
UP T20 लीग का आगाज 17 अगस्त से होने वाला है, और रिंकू सिंह से फैंस को इस बार भी शानदार परफॉर्मेंस की उम्मीद है। प्रिया का यह सरप्राइज विज़िट रिंकू के लिए एक मोटिवेशन बूस्टर साबित हो सकता है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ मैदान का ये रोमांटिक पल
मैदान में दोनों की यह मुलाकात भले ही कुछ मिनट की थी, लेकिन फैंस के कैमरे में कैद होकर यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। क्रिकेट प्रेमी और पॉलिटिक्स फॉलोअर्स, दोनों ही इस कपल को खूब प्यार दे रहे हैं।