60 के हुए सलमान खान, फार्महाउस में आधी रात को जश्न; सितारों का लगा जमावड़ा
सलमान खान ने 27 दिसंबर को अपना 60वां जन्मदिन पनवेल फार्महाउस में खास अंदाज में मनाया। आधी रात पैपाराजी के साथ केक कटिंग से लेकर सितारों की मौजूदगी तक, देखें भाईजान के बर्थडे की पूरी कहानी।
बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान आज यानी 27 दिसंबर को अपना 60वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर उनके फैंस की निगाहें पूरे दिन उनके बर्थडे सेलिब्रेशन पर टिकी रहीं। सलमान ने अपने बेहद करीबी दोस्तों और परिवार के साथ यह दिन सादगी और अपनापन भरे अंदाज में सेलिब्रेट किया। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में सलमान पैपाराजी के साथ केक काटते नजर आए, जिसे देखकर फैंस काफी खुश दिखे।
सुरक्षा के सख्त इंतजाम के बीच जश्न
आधी रात को पनवेल स्थित फार्महाउस के बाहर सलमान खान ने पैपाराजी के साथ मिलकर केक काटा और तस्वीरें भी खिंचवाईं। इस दौरान उन्होंने वहां मौजूद फैंस के लिए भी केक कटवाया। भाईजान का यह जेस्चर लोगों को बेहद पसंद आया। हालांकि, इस पूरे आयोजन में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे, ताकि किसी भी तरह की अव्यवस्था न हो।
मीका सिंह की अनोखी एंट्री बनी चर्चा का विषय
सलमान खान के ग्रैंड बर्थडे सेलिब्रेशन में कई नामचीन सितारों ने शिरकत की, लेकिन सिंगर मीका सिंह का एंट्री स्टाइल सबसे अलग नजर आया। मीका स्कूटी से लिफ्ट लेकर फार्महाउस पहुंचे, जिसे देख पैपाराजी भी हैरान रह गए। बाद में उन्होंने बताया कि उनकी कार करीब पांच किलोमीटर पीछे खराब हो गई थी, इसलिए उन्हें इस तरह पहुंचना पड़ा।
क्रिकेट और बॉलीवुड का संगम
इस खास मौके पर सलमान खान के फार्महाउस में सिर्फ फिल्मी सितारे ही नहीं, बल्कि खेल जगत से भी बड़ी हस्ती नजर आई। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अपनी फैमिली के साथ वहां पहुंचे। देर रात संजय दत्त भी भाईजान को बधाई देने के लिए फार्महाउस पहुंचे, जिनके वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।
करीबी दोस्तों की मौजूदगी
वायरल क्लिप्स में सलमान की करीबी दोस्त यूलिया वंतूर भी दिखाई दीं। इसके अलावा एक्टर की एक्स गर्लफ्रेंड और एक्ट्रेस संगीता बिजलानी भी इस खास मौके पर मौजूद रहीं। संगीता बिजलानी का ग्लैमरस लुक लोगों का खासा ध्यान खींचता नजर आया।
सितारों से सजी पार्टी
अन्य मेहमानों की बात करें तो जेनेलिया डिसूजा अपने बच्चों के साथ पहुंचीं, वहीं रकुल प्रीत सिंह ने अपने स्टाइल और ग्लैमर से पार्टी में अलग ही रंग भर दिया। सलमान खान के परिवार की मौजूदगी ने इस सेलिब्रेशन को और खास बना दिया।
परिवार के साथ यादगार पल
परिवार की ओर से सलमान खान के पिता सलीम खान, भतीजे अरहान और निर्वाण एक साथ पहुंचे। साथ ही उनके भाई अरबाज खान और सोहेल खान भी इस जश्न में शामिल हुए। कुल मिलाकर सलमान खान का 60वां जन्मदिन परिवार, दोस्तों और चाहने वालों के प्यार से सराबोर नजर आया।


आँखें न्यूज़ 24 




