सावन में शिव पूजा: इन 10 चीज़ों से करें महादेव को प्रसन्न, पूरी होंगी सभी मनोकामनाएं

सावन 2025 में शिवलिंग पर ये 10 चीज़ें अर्पित करें और पाएं महादेव का आशीर्वाद। जानिए शिव पूजा की विधि और हर सामग्री के लाभ।

सावन में शिव पूजा: इन 10 चीज़ों से करें महादेव को प्रसन्न, पूरी होंगी सभी मनोकामनाएं
sawan shiv puja

Sawan 2025 Shiv Puja Tips in Hindi — सावन का महीना भगवान शिव की उपासना के लिए सबसे पवित्र माना जाता है। इस माह में शिवलिंग का जलाभिषेक, व्रत और पूजा विशेष फलदायी मानी जाती है। वेद, पुराण और उपनिषदों में भी सावन में शिव भक्ति की महिमा का विस्तृत वर्णन मिलता है।

इस वर्ष सावन की शुरुआत 11 जुलाई से हो रही है और पहला सोमवार 14 जुलाई को पड़ेगा। इस पूरे महीने में भक्त महादेव के शिवलिंग पर अलग-अलग सामग्रियां अर्पित करते हैं, जो उनके जीवन में सुख-शांति और समृद्धि लाती हैं। आइए जानते हैं, सावन में शिव को कौन-कौन सी चीज़ें चढ़ानी चाहिए और उनसे क्या-क्या लाभ मिलते हैं।

सावन का महत्व और शिव की महिमा
भगवान शिव औघड़ दानी हैं — यानी बिना जटिल विधियों के भी वे भक्तों की सच्ची श्रद्धा से ही प्रसन्न हो जाते हैं। तपस्वी जीवन जीने वाले शिव को भोग-विलास नहीं, बल्कि साधारण चीज़ें ही प्रिय हैं। शिव पुराण में बताया गया है कि जो भक्त सावन में इन चीज़ों से शिव का अभिषेक करता है, उसके सभी दोष दूर हो जाते हैं और मनोकामनाएं पूरी होती हैं।

सावन में शिवलिंग पर चढ़ाई जाने वाली 10 चीज़ें और उनके लाभ
1- जल (Water)
शिवलिंग पर शुद्ध जल चढ़ाने से मन शांत होता है और स्वभाव स्नेही बनता है। इससे क्रोध कम होता है।

2- दूध (Milk)
दूध का अभिषेक करने से उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु का वरदान मिलता है।

3- दही (Curd)
दही से स्नान कराने पर स्वभाव में गंभीरता और स्थिरता आती है।

4- शक्कर (Sugar)
शक्कर अर्पित करने से सुख-समृद्धि और पारिवारिक सौहार्द बढ़ता है।

5- शहद (Honey)
शिव को शहद चढ़ाने से वाणी में मधुरता आती है और समाज में प्रेमपूर्ण व्यवहार होता है।

6- घी (Ghee)
घी अर्पण करने से शक्ति और पराक्रम में वृद्धि होती है।

7- इत्र (Perfume)
शिव को इत्र चढ़ाने से विचार शुद्ध होते हैं और नकारात्मकता दूर होती है।

8- चंदन (Sandalwood)
शिवलिंग पर चंदन लगाने से मान-प्रतिष्ठा बढ़ती है और समाज में सम्मान मिलता है।

9- भांग (Bhaang)
महादेव को भांग विशेष रूप से प्रिय है। भांग अर्पित करने से बुरी आदतें और मानसिक विकार दूर होते हैं।

10- केशर (Saffron)
शिव को केशर चढ़ाने से मन में सौम्यता और शांति का भाव उत्पन्न होता है।

सावन में शिव की पूजा का महत्व
सावन में प्रत्येक सोमवार को व्रत रखने और शिवलिंग पर जलाभिषेक करने से जीवन के सभी कष्ट दूर होते हैं। यह महीना भगवान शिव के ध्यान और आराधना के लिए सर्वोत्तम है।