टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव मर्डर केस में सनसनीखेज खुलासा — पिता का कबूलनामा: 'लोग ताने मारते थे कि बेटी की कमाई खा रहा हूं, इसलिए मार दी गोली'
गुरुग्राम में स्टेट लेवल टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव की उसके ही पिता ने गोली मारकर हत्या कर दी। वजह जानकर आप चौंक जाएंगे — बेटी की एकेडमी बंद न करने पर उठाया खौफनाक कदम। पढ़ें पूरी कहानी।
गुरुग्राम के सुशांत लोक फेज-2 में गुरुवार सुबह करीब 10:30 बजे एक दिल दहला देने वाली घटना में हरियाणा की 25 वर्षीय स्टेट लेवल टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव की उनके ही पिता दीपक यादव ने गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस के मुताबिक, दीपक यादव अपनी बेटी की टेनिस एकेडमी से नाराज थे और इसे बंद करने का दबाव बना रहे थे। बेटी के मना करने पर उन्होंने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से राधिका की कमर पर तीन गोलियां दाग दीं।
क्या हुआ उस सुबह?
- घटना की एफआईआर राधिका के चाचा कुलदीप यादव ने सेक्टर-56 थाने में दर्ज कराई।
- उन्होंने बताया कि वह ग्राउंड फ्लोर पर अपने परिवार के साथ रहते हैं जबकि दीपक यादव अपने परिवार के साथ पहली मंजिल पर।
- गुरुवार सुबह करीब 10:30 बजे गोली की आवाज सुनकर कुलदीप और उनका बेटा पहली मंजिल पर पहुंचे तो राधिका रसोई में खून से लथपथ पड़ी थी।
- दीपक की रिवॉल्वर ड्राइंग रूम में पड़ी हुई थी।
- राधिका को तुरंत सेक्टर-56 के एशिया मरिंगो अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पिता ने कबूल किया गुनाह
- पुलिस पूछताछ में दीपक यादव ने अपना अपराध कबूल कर लिया।
- उन्होंने बताया कि राधिका ने हाल ही में टेनिस खेलना छोड़कर एकेडमी खोली थी।
- इसके बाद गांव वाले ताने मारने लगे कि वह बेटी की कमाई खा रहे हैं।
- कुछ लोगों ने राधिका के चरित्र पर भी सवाल उठाए।
- दीपक ने बताया कि उन्होंने कई बार राधिका से एकेडमी बंद करने को कहा, लेकिन उसने मना कर दिया।
- इससे उनके सम्मान को ठेस पहुंची और गुस्से में उन्होंने गोली चला दी।
कौन थी राधिका यादव?
- राधिका हरियाणा की एक उभरती हुई टेनिस स्टार थीं।
- 23 मार्च 2000 को जन्मी राधिका ने स्टेट लेवल पर कई टूर्नामेंट्स खेले थे।
- अंतरराष्ट्रीय टेनिस महासंघ (ITF) में उनकी युगल (Doubles) रैंकिंग 113 थी।
- हाल ही में कंधे की चोट के चलते उन्होंने खेलना छोड़कर अपनी टेनिस एकेडमी शुरू की थी।
अब तक की जांच
- आरोपी पिता दीपक यादव गिरफ्तार
- लाइसेंसी रिवॉल्वर जब्त
- हथियार से फिंगरप्रिंट लिए गए
- रिवॉल्वर में पांच खाली खोल और एक जिंदा कारतूस मिला
- मां मंजू यादव का बयान — 'मुझे कुछ पता नहीं, मैं बुखार में कमरे में लेटी थी।'


आँखें न्यूज़ 24 




