तेज प्रताप यादव का सियासी दांव: महुआ से पिता लालू की पार्टी RJD के खिलाफ लड़ सकते हैं चुनाव?

बिहार की राजनीति में नई हलचल, तेज प्रताप यादव ने महुआ में चुनाव लड़ने के संकेत दिए। अगर ऐसा होता है तो वे अपने पिता लालू यादव की पार्टी RJD और भाई तेजस्वी यादव के खिलाफ ताल ठोकेंगे। जानें पूरी खबर।

तेज प्रताप यादव का सियासी दांव: महुआ से पिता लालू की पार्टी RJD के खिलाफ लड़ सकते हैं चुनाव?
Tej Pratap Yadav

बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री और लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने बिहार की राजनीति में नया मोड़ ला दिया है। महुआ में मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण करने पहुंचे तेज प्रताप ने इशारा दिया कि अगर जनता की मांग होगी तो वे Mahua Vidhan Sabha Election 2025 लड़ सकते हैं — वो भी अपने पिता की बनाई पार्टी Rashtriya Janata Dal (RJD) के खिलाफ।

मेडिकल कॉलेज का वादा पूरा करने पहुंचे तेज प्रताप
महुआ में पत्रकारों से बात करते हुए तेज प्रताप यादव ने कहा — मैं महुआ में मेडिकल कॉलेज देखने आया था। हमने चुनाव के दौरान वादा किया था कि मेडिकल कॉलेज देंगे और अब यह बनकर तैयार है। मैं जो भी वादा करता हूं, उसे पूरा करता हूं।

महुआ के लोगों के बीच तेज प्रताप ने यह भी जोड़ा — अगर जनता मांग करेगी तो मुझे चुनाव लड़ना ही होगा। 

उनके इस बयान ने राजनीतिक हलकों में खलबली मचा दी है। चर्चा है कि अगर तेज प्रताप चुनाव लड़ते हैं तो उनका सीधा मुकाबला अपने पिता लालू यादव की पार्टी और अपने छोटे भाई तेजस्वी यादव से होगा।

RJD से निष्कासित, अब बगावत की राह?
गौरतलब है कि तेज प्रताप यादव फिलहाल बिहार के हसनपुर से विधायक हैं। लेकिन पिता लालू यादव और परिवार से तनातनी के चलते उन्हें RJD और परिवार, दोनों से ही 5 साल के लिए निष्कासित कर दिया गया है। ऐसे में महुआ से चुनाव लड़ने का उनका बयान इस बात की ओर इशारा करता है कि वे अब बगावत का झंडा बुलंद करने को तैयार दिख रहे हैं।