Smriti Irani की शानदार वापसी: ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ ने TRP में मचाया धमाल; बन गईं TV की Highest Paid Actress
स्मृति ईरानी की छोटे पर्दे पर शानदार वापसी ने TRP चार्ट्स में तहलका मचा दिया है। ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ पहले हफ्ते में ही नंबर वन शो बन गया है। 14 लाख रुपये प्रति एपिसोड फीस के साथ स्मृति भारत की Highest Paid TV Actress बन चुकी हैं।
छोटे पर्दे पर स्मृति ईरानी की वापसी ने टीवी इंडस्ट्री में हलचल मचा दी है। लंबे समय बाद स्मृति अपने आइकॉनिक किरदार ‘तुलसी विरानी’ के साथ ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ में नजर आ रही हैं। शो के ऑन एयर होते ही दर्शकों में उत्साह की लहर दौड़ गई और पहले ही हफ्ते में इसने TRP चार्ट्स में बड़ा उलटफेर कर दिया। ‘अनुपमा’ और ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ जैसे लंबे समय से नंबर वन पर काबिज शोज़ को पीछे छोड़ते हुए स्मृति का यह शो शीर्ष पर पहुंच गया।
पहले हफ्ते में ही नंबर वन
रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ ने लॉन्च के साथ ही TRP की रेस में बाजी मार ली है। सोशल मीडिया पर शो के सीन्स और स्मृति ईरानी की दमदार परफॉर्मेंस वायरल हो रही है। दर्शकों के लिए यह नॉस्टैल्जिक मोमेंट है, क्योंकि ‘तुलसी विरानी’ एक बार फिर घर-घर में चर्चा का विषय बन गई हैं।
भारत की Highest Paid TV Actress बनीं स्मृति ईरानी
मीडिया रिपोर्ट्स में खुलासा हुआ है कि स्मृति ईरानी प्रति एपिसोड 14 लाख रुपये चार्ज कर रही हैं। यह फीस उन्हें भारत की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली टीवी अभिनेत्री बना रही है। हाल ही में CNN News18 से बातचीत में स्मृति ने भी इस बात की पुष्टि की। उन्होंने कहा— अगर आप आंकड़ों और राजस्व के मामले में इतिहास रचते हैं, तो आपको अपने कॉन्ट्रैक्ट्स पर सही तरह से बातचीत करने का हक है।
वेतन समानता और रिकॉर्ड ब्रेकिंग कमाई
स्मृति ने कहा कि उन्होंने सिर्फ वेतन समानता की मिसाल ही नहीं पेश की, बल्कि इंडस्ट्री में लड़कों को भी पीछे छोड़ दिया। वह यूनियन की मेंबर हैं और अपने यूनियन नंबर के साथ अनुबंध करती हैं। उन्होंने साफ कहा कि इतनी बड़ी कमाई मेहनत, पेशेवर क्षमता और दर्शकों के भरोसे से संभव हुई है।
सह-कलाकारों को भी चमकाने का हुनर
स्मृति ईरानी ने यह भी कहा कि एक सच्चा स्टार वही है, जो अपने आस-पास के कलाकारों को भी स्टार बना सके। उन्होंने गर्व से बताया कि इस प्रोजेक्ट में उनके को-स्टार्स की मार्केट वैल्यू भी बढ़ी है। अमर उपाध्याय का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि उन्होंने खुद के लिए अलग बाजार बनाया है, और यही एक टीम वर्क की जीत है।


आँखें न्यूज़ 24 




