क्या IPL 2025 चैंपियन टीम RCB बिकने वाली है? ललित मोदी का बड़ा खुलासा

IPL 2025 की चैंपियन टीम Royal Challengers Bangalore (RCB) को लेकर बड़ा अपडेट आया है। ललित मोदी ने संकेत दिए हैं कि RCB बिक सकती है। जानें कौन बन सकता है इसका नया मालिक और क्यों यह सौदा निवेशकों के लिए सुनहरा अवसर है।

क्या IPL 2025 चैंपियन टीम RCB बिकने वाली है? ललित मोदी का बड़ा खुलासा
प्रतीकात्मक तस्वीर

IPL 2025 की चैंपियन टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। इंडियन प्रीमियर लीग की नींव रखने वाले पूर्व आयुक्त ललित मोदी ने दावा किया है कि RCB को उसके मौजूदा मालिक बेचने की तैयारी में हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए इशारा दिया कि यह टीम अब नए निवेशकों के हाथों में जा सकती है।

ललित मोदी ने क्यों कहा, RCB बिकने वाली है?
ललित मोदी के मुताबिक, पहले तक RCB की बिक्री महज अफवाह लग रही थी, लेकिन अब हालात बदल गए हैं। उन्होंने कहा कि फ्रेंचाइजी के मालिकों ने RCB को अपनी बैलेंस शीट से हटाने का निर्णय ले लिया है। इसका मतलब साफ है कि टीम को मार्केट में बेचा जा सकता है।

उन्होंने आगे लिखा— RCB जैसी ब्रांडेड टीम में निवेश करना किसी भी ग्लोबल फंड या सॉवरेन फंड के लिए सुनहरा अवसर है। यह सौदा न सिर्फ मुनाफे का होगा, बल्कि IPL के ग्लोबल वैल्यूएशन को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा।

RCB की कीमत तोड़ेगी रिकॉर्ड?
ललित मोदी का मानना है कि अगर RCB बिकती है, तो इसका वैल्यूएशन नया रिकॉर्ड बनाएगा। उनका कहना है कि IPL सिर्फ भारत की नहीं, बल्कि पूरी दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती और सबसे मूल्यवान स्पोर्ट्स लीग बन चुकी है।

गुजरात टाइटंस के बाद RCB की बारी?
गौरतलब है कि RCB पहली ऐसी फ्रेंचाइजी नहीं होगी जिसे बिक्री के लिए लाया गया है। इससे पहले गुजरात टाइटंस को उसके नए मालिक मिले थे, जब टॉरेंट ग्रुप ने उसे खरीद लिया था। अब सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि आखिर कौन RCB जैसी हाई-वैल्यू फ्रेंचाइजी को खरीदने का दांव लगाएगा।

विराट कोहली और RCB की पहचान
RCB सिर्फ एक टीम नहीं, बल्कि क्रिकेट फैंस की भावनाओं से जुड़ी पहचान है। इस फ्रेंचाइजी से क्रिस गेल, एबी डिविलियर्स और विराट कोहली जैसे दिग्गज खिलाड़ी जुड़े रहे हैं। विराट कोहली तो शुरुआत से ही RCB का हिस्सा हैं और आज भी टीम की जान माने जाते हैं।

अगर टीम बिकती है, तो इसका सीधा असर न सिर्फ IPL की राजनीति पर पड़ेगा, बल्कि टीम के फैंस के लिए भी यह बड़ा झटका होगा।