'मेरी जान को खतरा है, मुझे भी मारना चाहते हैं' — रोती हुई तनुश्री दत्ता का बड़ा खुलासा, सुशांत सिंह राजपूत से की अपनी तुलना
एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता ने कहा है कि उन्हें जान का खतरा है। इंस्टाग्राम वीडियो में उन्होंने बताया कि मी टू के बाद से उन्हें परेशान किया जा रहा है और कोई सुशांत सिंह राजपूत की तरह उन्हें भी मारना चाहता है।
बॉलीवुड एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता (Tanushree Dutta) एक बार फिर सुर्खियों में हैं। हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक इमोशनल वीडियो शेयर किया, जिसमें वो रोती हुई दिखीं और दावा किया कि उनकी ज़िंदगी को खतरा है। उन्होंने अपने बयान में कहा कि जैसे साल 2020 में सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) को मारा गया, वैसे ही कोई उन्हें भी नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रहा है।
'मी टू के बाद से मेरी ज़िंदगी नरक बन गई है'
न्यूज 18 को दिए इंटरव्यू में तनुश्री ने कहा, मैं पिछले कुछ सालों से बेहद परेशान हूं। जबसे मैंने 2018 में नाना पाटेकर (Nana Patekar) पर मी टू का आरोप लगाया, तभी से मुझे टारगेट किया जा रहा है। मेरे आसपास लगातार निगरानी रखी जा रही है, मेरे घर में भी जासूसी कराई गई। कोई मेरी जान के पीछे पड़ा है।
उन्होंने यह भी बताया कि उनके घर में काम करने के बहाने एक व्यक्ति को भेजा गया, जो उन्हें डराने और परेशान करने की कोशिश कर रहा था।
'मुझे इंसाफ चाहिए, मेरी शिकायत दर्ज की जाए'
22 जुलाई की रात, तनुश्री ने अपना एक वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया जिसमें वो फूट-फूटकर रो रही थीं। वीडियो में उन्होंने बताया, उन्हें पिछले 4–5 सालों से मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है। पुलिस से शिकायत की है और जल्द थाने जाकर औपचारिक रिपोर्ट दर्ज करेंगी। उन्होंने यह नहीं बताया कि उन्हें परेशान कौन कर रहा है, लेकिन ये साजिश जानबूझकर की जा रही है।
बॉलीवुड में फिर उठा 'माफिया गैंग' का मुद्दा
तनुश्री ने कहा कि बॉलीवुड में एक "माफिया गैंग" है जो उन्हें नुकसान पहुंचाना चाहता है। उन्होंने इसे सीधे तौर पर सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जोड़ते हुए कहा, सुशांत को भी इसी तरह मारा गया था। आज वही खतरा मेरी ज़िंदगी पर मंडरा रहा है।
2018 का मी टू केस: जब तनुश्री ने मचाया था बॉलीवुड में भूचाल
तनुश्री दत्ता ने साल 2018 में अभिनेता नाना पाटेकर पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। उनका कहना था कि फिल्म 'हॉर्न ओके प्लीज' के एक गाने की शूटिंग के दौरान नाना पाटेकर ने उनके साथ आपत्तिजनक व्यवहार किया। इस बयान के बाद भारत में #MeToo मूवमेंट की शुरुआत मानी जाती है, जिसमें कई अन्य महिलाओं ने भी अपने अनुभव साझा किए।


आँखें न्यूज़ 24 




