ट्रेन को Z+ सिक्योरिटी! कटरा-श्रीनगर रूट पर हाई सिक्योरिटी के साथ शुरू, AK-47 और बुलेटप्रूफ जैकेट से लैस रहेंगे कमांडो

कटरा से श्रीनगर के बीच वंदे भारत ट्रेन सेवा शुरू। उच्च सुरक्षा प्रबंध, AK-47 से लैस कमांडो और आधुनिक जांच प्रणाली के साथ यात्री अब 3 घंटे में श्रीनगर पहुंच सकते हैं।

ट्रेन को Z+ सिक्योरिटी! कटरा-श्रीनगर रूट पर हाई सिक्योरिटी के साथ शुरू, AK-47 और बुलेटप्रूफ जैकेट से लैस रहेंगे कमांडो
Vande Bharat


प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 6 जून को श्रीनगर के लिए पहली वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह ट्रेन सेवा यात्रियों को कटरा से श्रीनगर तक महज 3 घंटे में पहुंचाने का वादा करती है। इस रूट पर ट्रेन को हाई सिक्योरिटी के तहत ऑपरेट किया जा रहा है।

ट्रेन की सुरक्षा पर विशेष जोर
इस ट्रेन में यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए रेलवे सुरक्षा बल (RPF) के कमांडो और स्पेशल CORAS यूनिट को तैनात किया गया है। इन कमांडो के पास AK-47 जैसे आधुनिक हथियार होंगे। हर वंदे भारत ट्रेन में 15-20 कमांडो हथियारों के साथ मौजूद रहेंगे। इसके अलावा, चिनाब और अंजी पुलों, टनल्स और पूरे रूट की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी और अन्य निगरानी साधनों का उपयोग किया गया है।

सुरक्षा प्रक्रिया
यात्रियों को ट्रेन में सवार होने से पहले प्रॉपर आईडी प्रूफ और सामान की एक्स-रे स्कैनिंग करवानी होगी। बिना जांच के किसी को ट्रेन में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। सुरक्षा जांच में लगेज और यात्रियों की कड़ी निगरानी की जाएगी।

संचालन का समय
यात्रा की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए यह ट्रेन केवल दिन के समय में संचालित होगी। रात्रि सेवा की अनुमति नहीं है।

कटरा-श्रीनगर वंदे भारत ट्रेन से अब यात्री न केवल समय की बचत कर सकेंगे, बल्कि यात्रा के दौरान कश्मीर की खूबसूरती का आनंद भी उठा पाएंगे। रेलवे का यह कदम कश्मीर के पर्यटन को भी बढ़ावा देगा।