वायरल पोस्टर की अजीबोगरीब मोटिवेशन! ‘शराब खत्म करने’ का ऐसा आइडिया कि लोग हंस-हंसकर लोटपोट हो गए

सोशल मीडिया पर एक अजीबोगरीब मोटिवेशनल पोस्टर वायरल हो रहा है, जिसमें लिखा है— शराब बुरी चीज है, आइए इसे पीकर खत्म करें। जानिए इस वायरल फोटो पर यूज़र्स के मजेदार रिएक्शन और पूरा मामला।

वायरल पोस्टर की अजीबोगरीब मोटिवेशन! ‘शराब खत्म करने’ का ऐसा आइडिया कि लोग हंस-हंसकर लोटपोट हो गए

सोशल मीडिया आज वो जगह बन चुका है जहां कोई भी अनोखी, अजीब या मज़ेदार चीज़ मिनटों में वायरल हो जाती है। रोज़ाना एक्स, इंस्टाग्राम और फेसबुक पर ऐसी-ऐसी तस्वीरें दिख जाती हैं जिन पर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। इसी कड़ी में एक नया पोस्टर वायरल हो रहा है, जिसकी मोटिवेशनल लाइन देखकर लोग ठहाके लगा रहे हैं।

पोस्टर का मैसेज ऐसा कि सारा ‘मोटिवेशनल गुरू’ फेल!
वायरल पोस्टर में लिखा है— शराब बुरी चीज है, आइए इसे पीकर खत्म करें। धन्यवाद। अब ये लाइन किसके दिमाग की उपज है और किस कार्यक्रम में यह पोस्टर लगाया गया था, इसकी जानकारी नहीं है। लेकिन इतना जरूर है कि इस मज़ाकिया मैसेज ने सोशल मीडिया पर तूफान ला दिया है। हालांकि, मजाक अपनी जगह… असलियत यह है कि शराब सेहत के लिए हानिकारक है, और इसे बढ़ावा देने का उद्देश्य नहीं है।

लोगों ने दिए मजेदार रिएक्शन यह फोटो एक्स प्लेटफॉर्म पर @nandiniigarg21 नाम के अकाउंट से शेयर की गई है। कैप्शन में लिखा गया— मोटिवेशन तो देखिए। कुछ ही समय में इस पोस्ट को हजारों व्यूज़, लाइक्स और कमेंट मिल गए।

लोगों की प्रतिक्रियाएं भी पोस्टर की तरह ही मजेदार रही— एक यूजर ने लिखा: सिर्फ इसमें ही आलस नहीं आता। दूसरे ने कहा: बात तो सही कही है। एक और कमेंट: टॉप लेवल स्ट्रैटेजी। किसी ने लिखा: वाह वाह! क्या मोटिवेशन है! मजेदार बात यह है कि हर कोई पोस्टर के पीछे की सोच समझने के बजाय इसकी क्रिएटिविटी पर फिदा दिख रहा है।

सोशल मीडिया की दुनिया में ‘हास्य’ सबसे तेजी से वायरल
यह तस्वीर बताती है कि आजकल इंटरनेट पर ह्यूमर वाली चीजें सबसे तेजी से वायरल होती हैं। लोग तनाव भरी दिनचर्या में कुछ हल्का-फुल्का देखना चाहते हैं, और ऐसे मजेदार पोस्टर वही काम कर जाते हैं।