25 अप्रैल को ही होगी बीपीएससी मुख्य परीक्षा, सुप्रीम कोर्ट ने ख़ारिज की एग्जाम रद्द करने वाली याचिका

इस आदेश के बाद से अब तय हो गया कि बीपीएससी 70वीं सीसीई की मुख्य परीक्षा अपने तय समय पर ही होगी। बीपीएससी प्रीलिम्स की परीक्षा 13 दिसंबर 2024 को आयोजित की गई थी। इसके बाद परीक्षा में अनियमितताओं का आरोप लगाया गया था।

25 अप्रैल को ही होगी बीपीएससी मुख्य परीक्षा, सुप्रीम कोर्ट ने ख़ारिज की एग्जाम रद्द करने वाली याचिका
Supreme Court

सुप्रीम कोर्ट ने 25 अप्रैल को होने वाली बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) की मुख्य परीक्षा पर रोक लगाने से बुधवार को इनकार कर दिया और पिछले साल 13 दिसंबर को बीपीएससी की प्रारंभिक परीक्षा के दौरान प्रश्नपत्र लीक होने का आरोप लगाने वाली याचिकाओं को खारिज कर दिया।

न्यायमूर्ति दीपांकर दत्ता और न्यायमूर्ति मनमोहन की पीठ ने 70वीं बीपीएससी संयुक्त प्रतियोगी प्रारंभिक परीक्षा रद्द करने का अनुरोध करने वाली याचिकाओं को खारिज कर दिया। पीठ ने सभी अभ्यर्थियों के लिए दोबारा परीक्षा कराने के लिए निर्णायक साक्ष्यों का अभाव बताया।

लॉ ट्रेंड वेबसाइट के मुताबिक, याचिकाकर्ताओं की ओर पेश हुए सीनियर एडवोकेट अंजना प्रकाश और कॉलिन गोंसाल्विस ने दावा तिया पेपर परीक्षा से पहले लीक हो गया था और कुछ केंद्रों पर लाउडस्पीकर पर उत्तर बताने के वीडियो भी सामने आए। हालांकि बेंच ने डिजिटल सबूतों के प्रमाणिकता पर सवाल उठाए और कहा यह आरोप एक ही केंद्र बापू परीक्षा परिसर से संबंधित है, जहां पहले की दोबारा परीक्षा आयोजित की जा चुकी है।

इस आदेश के बाद से अब तय हो गया कि बीपीएससी 70वीं सीसीई की मुख्य परीक्षा अपने तय समय पर ही होगी। बीपीएससी प्रीलिम्स की परीक्षा 13 दिसंबर 2024 को आयोजित की गई थी। इसके बाद परीक्षा में अनियमितताओं का आरोप लगाया गया था। इसके बाद छात्रों ने काफी हंगामा किया। इसी मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट में कई याचिका दाखिल की गई थी। याचिका में अनियमितताओं के जांच और एक विशेष बोर्ड के गठन की मांग की गई थी।