देश में 22 जगहों पर CBI-ED की रेड: बिहार में 5 राजद नेताओं के घर CBI का छापा

देश में 22 जगहों पर CBI-ED की रेड: बिहार में 5 राजद नेताओं के घर CBI का छापा

देश में 22 जगहों पर CBI-ED की रेड: बिहार में 5 राजद नेताओं के घर CBI का छापा

बुधवार को CBI और ED की टीमें देश में 22 ठिकानों पर छापे मार रही है। CBI की टीमों ने बिहार में राजद के 5 नेताओं के घर छापा मारा। फ्लोर टेस्ट से ठीक पहले पड़े इन छापों पर सवाल उठाया जा रहा है, बता दे की CBI की टीम सुबह 8 बजे RJD के राज्यसभा सांसद अशफाक करीम, राज्यसभा सांसद फैयाज अहमद और RJD के कोषाध्यक्ष और MLC सुनील सिंह के घर पहुंची। छापे के दौरान सुनील सिंह अपने घर की बालकनी में नजर आए। सुनील सिंह और उनकी पत्नी ने छापे को बदले की कार्रवाई बताया है। सुनील सिंह ने कहा कि मुझे बाहर कर दिया है और मेरे घर में घुस गए। राजद ने कहा कि बिहार में फ्लोर टेस्ट से पहले केंद्र सरकार ये सारे छापे जानबूझकर कर करवा रही है। ये सब भाजपा के इशारे पर हो रहा है। वही झारखंड में खनन घोटाले में ED ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के करीबी रहे प्रेम प्रकाश के रांची स्थित ठिकानों पर छापा मारा। इस घोटाले के सिलसिले में ही ED ने दिल्ली और तमिलनाडु में भी छापा मारा है। रांची में प्रेम प्रकाश के पुराने दफ्तर पर रेड पड़ी है। प्रेम प्रकाश की झारखंड की राजनीति में गहरी पैठ मानी जाती है। ED ने कुछ दिन पहले उससे पूछताछ की थी और उसे छोड़ दिया था। ED कई DMO और मुख्यमंत्री के प्रेस एडवाइजर और कुछ विधायक प्रतिनिधियों से भी पूछताछ कर चुकी है।