मणिपुर में नीतीश कुमार की पार्टी में बगावत, JDU के 6 में से 5 विधायक BJP में शामिल

मणिपुर में नीतीश कुमार की पार्टी में बगावत, JDU के 6 में से 5 विधायक BJP में शामिल

मणिपुर में नीतीश कुमार की पार्टी में बगावत JDU के 6 में से 5 विधायक BJP में शामिल

पटना में शनिवार को JDU की होने वाली राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक से पहले पार्टी को तगड़ा झटका लगा है। मणिपुर में JDU के 6 में से 5 विधायकों ने पाला बदल लिया है। सभी भाजपा में शामिल हो गए हैं। मणिपुर विधानसभा सचिवालय ने भी विधायकों के भाजपा में शामिल की जानकारी दी है। JDU ने इस साल मार्च में हुए मणिपुर विधानसभा चुनाव में 38 सीटों पर प्रत्याशी उतारे थे, जिसमें से छह सीटों पर जीत दर्ज की थी। अब वहां सिर्फ एक विधायक ही JDU में बचा है।बताया जा रहा है कि सभी विधायक JDU के NDA गठबंधन से बाहर आने के फैसले से नाराज थे। ये फैसला नीतीश कुमार के उस ऐलान के बाद किया है, जिसमें उन्होंने मणिपुर में भाजपा सरकार से अपना समर्थन वापस लेने की बात कही थी। वहीं, इस पर सियासत भी शुरू हो गई है। एक तरफ JDU ने इसे असंवैधानिक बताया है, तो दूसरी तरफ भाजपा उन विधायकों का खुले दिल से स्वागत कर रही है। वही बिहार के पूर्व उप-मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने इस मामले पर JDU पर तंज कसा। उन्होंने ट्वीट किया- अरुणाचल के बाद मणिपुर भी JDU मुक्त। बहुत जल्द लालूजी बिहार को भी JDU मुक्त कर देंगे। हाल ही में अरुणाचल प्रदेश में भी JDU का एक विधायक भाजपा में शामिल हो गया था।