वैभव सूर्यवंशी ने बनाया रिकॉर्ड, IPL के 18 साल के इतिहास में जड़ा सबसे तेज शतक!

IPL के मुकाबले में आज 14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने रिकॉर्ड बनाया है। उन्होंने गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच में महज 35 गेंदों में शतक जड़ दिया है। बिहार से ताल्लुक रखने वाले वैभव सूर्यवंशी जिस तरह की तूफानी पारी खेली वह काबिले-तारीफ थी। इसके साथ ही वैभव आईपीएल के इतिहास में सबसे तेज 100 रन मारने वाले भारतीय बन गए हैं...

वैभव सूर्यवंशी ने बनाया रिकॉर्ड, IPL के 18 साल के इतिहास में जड़ा सबसे तेज शतक!

IPL के मुकाबले में आज 14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने रिकॉर्ड बनाया है। उन्होंने गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच में महज  35 गेंदों में शतक जड़ दिया है। बिहार से ताल्लुक रखने वाले वैभव सूर्यवंशी जिस तरह की तूफानी पारी खेली वह काबिले-तारीफ थी। इसके साथ ही वैभव आईपीएल के इतिहास में सबसे तेज 100 रन मारने वाले भारतीय बन गए हैं।

इससे पहले यह रिकॉर्ड यूसुफ पठान के नाम था, जिन्होंने साल 2010 में राजस्थान की ओर से ही खेलते हुए बनाया था। तब उन्होंने 37 गेंदों पर 100 रन की पारी खेली थी। यानी 15 साल के बाद किसी भारतीय खिलाड़ी ने उस रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया है। अब वैभव सूर्यवंशी के आगे सिर्फ क्रिस गेल ही, जिन्होंने साल 2013 में पुणे सनराइजर्स के खिलाफ 30 गेंदों पर शतक लगाया था।