दिल्ली में इन ढाबों पर होगी कार्रवाई, बिजली-पानी के कनेक्शन काटे जाएंगे
दिल्ली के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि अवैध ढाबे, पार्किंग और प्रतिबंधित कोयले के तंदूर, जो प्रदूषण फैलाने का काम कर रहे हैं, उन्हें हटाने का अधिकारियों को आदेश दिया है। आज ही इन्हें सील किया जाए और उनके मीटर काटे जाएंगे। हमें दिल्ली को विकसित और खूबसूरत दिल्ली बनाना है।
दिल्ली के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने शुक्रवार को निर्देश दिया कि राष्ट्रीय राजधानी में संचालित अवैध ढाबों को ध्वस्त कर दिया जाए और उनके पानी और बिजली के कनेक्शन काट दिए जाएं। विभिन्न नागरिक मुद्दों की समीक्षा के लिए पश्चिमी दिल्ली के राजौरी गार्डन के दौरे पर आए सिरसा ने कहा कि एक विशेष क्षेत्र में 40-50 से अधिक ढाबे और मांस की दुकानें बिना अनुमति के संचालित हो रही हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि किसी भी अवैध प्रतिष्ठान को बख्शा नहीं जाएगा।
सिरसा ने कहा कि अवैध ढाबे, पार्किंग और प्रतिबंधित कोयले के तंदूर, जो प्रदूषण फैलाने का काम कर रहे हैं, उन्हें हटाने का अधिकारियों को आदेश दिया है। आज ही इन्हें सील किया जाए और उनके मीटर काटे जाएंगे। हमें दिल्ली को विकसित और खूबसूरत दिल्ली बनाना है।
प्रदूषण को लेकर दिल्ली सरकार द्वारा उठाए जा रहे कदमों के सवाल पर उन्होंने कहा कि सरकार प्रदूषण को लेकर बड़े कदम उठाने जा रही है। दिल्ली के अंदर बाहर से प्रवेश करने वाले 10 से 15 साल पुराने किसी भी वाहन को प्रवेश करते ही एक संदेश मिलेगा, जिसमें चेतावनी दी जाएगी कि उन्हें प्रवेश की अनुमति नहीं है। हम वाहनों को पहले से संदेश भेजकर सलाह देंगे कि वे ऐसे वाहन दिल्ली में न लाएं। हम 1000 वाटर स्प्रिंकलर लगा रहे हैं, जो जियोटैग होंगे।
मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि लाउडस्पीकर के संबंध में सभी धर्मों को सुप्रीम कोर्ट द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन करना चाहिए। यह धर्म की राजनीति नहीं है। सभी धर्मों को सुप्रीम कोर्ट के निर्धारित दिशा-निर्देश मानने होंगे। दिल्ली के अंदर तेंदुए को लेकर उन्होंने कहा कि हिरण और नीलगाय जैसे अन्य खूबसूरत जंगली जानवरों के साथ तेंदुए भी दिल्ली में रहते हैं। उनकी सुरक्षा के लिए, हम निगरानी के लिए लगातार मोशन-एक्टिवेटेड कैमरे लगा रहे हैं और उनके लिए विभिन्न स्थानों पर पानी के गड्ढे बनाए गए हैं, ताकि वे पानी की तलाश में शहर में न आएं।


Aankhen 




